एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इन चार दिग्गज खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, इस बड़े टी-20 लीग में अब खेलेंगे, क्या IPL है वो टूर्नामेंट

BBL 2025-26 की पहली ड्राफ्ट लिस्ट पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान का नाम शामिल किया गया है.

BBL 2025-26: ऑस्ट्रेलिया की फेमस टी20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग (BBL) के 2025-26 सीजन के लिए पहली  ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है. पाकिस्तान के चार बड़े क्रिकेटरों के नाम भी इस ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल किये गये हैं. मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान अब उन लोकप्रिय विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन पर बीबीएल की फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी हुई हैं.

इन चारों खिलाड़ियों की खास बात यह है कि ये खिलाड़ी नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक आसानी से उपलब्ध रह सकेंगे, यानी इन खिलाड़ियो के फिलहाल कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना हैं. यही वजह है कि फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों पर खास ध्यान दिया है.

पाकिस्तान के मुहम्मद रिजवान अपनी निरंतर बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग स्किल के चलते टी20 लीग्स में बेहद प्रभावशाली खिलाड़ी माने जाते हैं. उनका बल्लेबाजी का औसत 48 से ऊपर है, हालांकि उनके कम स्ट्राइक रेट को लेकर बहस बनी रहती है. दूसरी ओर, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की घातक स्विंग और यॉर्कर उन्हें नई गेंद और डेथ ओवर्स का स्पेशलिस्ट बनाती हैं. द हंड्रेड और पीएसएल जैसी लीग्स में शाहीन की तीखी गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था.

हारिस रऊफ भी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बैकफुट पर ले आते हैं तो वहीं ऑलराउंडर शादाब खान गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. ये सभी ही खिलाड़ी बीबीएल में और ज्यादा रोमांच लेकर आने वाले है.

BBL की ड्राफ्ट लिस्ट में 600 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल

बीबीएल के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस साल के ड्राफ्ट में कुल 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल किया गया है. पाकिस्तान टीम के अलावा इंग्लैंड की टीम से सैम करन और एलेक्स हेल्स, न्यूजीलैंड की टीम से लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउदी, श्रीलंका की टीम से कुसल परेरा और वेस्टइंडीज की टीम से शमर जोसेफ जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ी भी इस ड्राफ्ट का हिस्सा हैं.

महिला BBL में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे का भी नाम ड्राफ्ट में शामिल किया गया है. इस सीजन के ड्राफ्ट में चार राउंड होंगे और हर फ्रेंचाइजी को कम से कम तीन विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दे सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिसबेन हीट, शाहीन अफरीदी को अपनी पहली पसंद बना सकता है, जो इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी इस बार बीबीएल में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget