एक्सप्लोरर

BAN vs ENG: बांग्लादेश को दूसरे वनडे मैच में भी इंग्लैंड से मिली मात, घर पर पिछली 14 वनडे सीरीज में दूसरी सीरीज हार

Bangladesh vs England: इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे मैच में 132 रनों से मात देने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

Bangladesh vs England, 2nd ODI: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच में इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी वहीं अब उन्होंने दूसरे मैच को 132 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से बांग्लादेश टीम की यह घर पर दूसरी ऐसी वनडे सीरीज है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

इससे पहले साल 2016 में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे वनडे मैच को लेकर बात की जाए तो इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 132 रन बनाए. वहीं टीम के कप्तान जॉस बटलर ने 76 जबकि मोईन अली ने 42 रनों की शानदार पारी खेली.

वहीं अंतिम के ओवरों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ने सिर्फ 19 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 7 विकेट के नुकसान पर 326 रनों तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका अदा की. मेजबान बांग्लादेश की तरफ से इस मैच में तस्कीन अहमद ने 3 जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

सैम करन और आदिल रशीद की गेंदबाजी के आगे ढेर हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज

327 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब देखने को मिली. 9 के स्कोर तक टीम ने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के बीच में चौथे विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली. लेकिन तमीम के 35 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ एक बार फिर से विकटों के गिरने का सिलसिला देखने को मिला.

बांग्लादेश टीम की पारी 44.4 ओवरों में 194 के स्कोर पर सिमट गई और उन्हें मैच में 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में सैम करन और आदिल रशीद ने 4-4 विकेट अपने नाम किए वहीं मोईन अली ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.

 

यह भी पढ़े...

Women's IPL: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा पहला मैच, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं, यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget