एक्सप्लोरर

पहले गई कप्तानी, अब टीम से भी कटेगा पत्ता? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बाबर आजम पर गिरने वाली है गाज?

Babar Azam: बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है. पहले बाबर की कप्तानी गई और अब टीम से भी उनका पत्ता कट सकता है.

Babar Azam PAK vs ENG 2nd Test: बाबर आजम (Babar Azam) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खराब फॉर्म का सामना कर रहे हैं. खराब फॉर्म के चलते हाल ही में बाबर को कप्तानी गंवानी पड़ी थी. वह पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. अब कप्तानी के बाद टीम से भी बाबर का पत्ता कटता हुआ दिख रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट में बाबर के बल्ले से सिर्फ 30 और 05 रनों की पारी निकली थी.

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाबर को ड्रॉप किया जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया कि नई बनी सिलेक्शन कमेटी ने बाबर को ड्रॉप करने की सलाह दी. सीरीज का पहला टेस्ट गंवाने के कुछ घंटों बाद ही लाहौर में सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई. मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल थे.  

07 से 11 अक्टूबर के बीच मुल्तान में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बाबर को बैक करते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान के बेस्ट बल्लेबाज है. कोच जेसन गिलेस्पी ने भी इस बात का समर्थन किया था. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि मीटिंग में टीम के कप्तान और हेड कोच शामिल नहीं थे. 

अगर बाबर को 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाता है, तो सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या वह 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली कायदे आजम ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध कराएंगे या नहीं. बाबर ने 2019 से कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है. 

अब तक ऐसा रहा बाबर का टेस्ट करियर 

गौरतलब है कि बाबर आजम ने अब तक अपने करियर में 55 टेस्ट मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 100 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 43.92 की औसत से 3997 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 26 अर्धशतक निकल चुके हैं.

 

ये भी पढ़ें...

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बेंगलुरु रवाना हुए विराट कोहली, 3 दिन बाद है पहला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget