एक्सप्लोरर

Babar Azam: एशिया कप में नहीं चला बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में भी रहे फ्लॉप; जानिए फिर कैसे बाबर ने जीता 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड

ICC Awards: बाबर आजम साल 2022 के 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' रहने के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुने गए हैं. उन्होंने लगातार दूसरे साल यह अवॉर्ड अपने नाम किया है.

Babar Azam: गुरुवार को पाकिस्तान के कप्तान और सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गए. ICC उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजेगी. हर साल 'क्रिकेटर ऑफ दी ईयर' रहने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान दिया जाता है. यहां कई लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि लंबे अरसे से बेरंग नजर आ रहे बाबर आजम आखिरकार बीते साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कैसे बन गए?

बाबर आजम न तो एशिया कप 2022 में कुछ खास कर पाए थे और न ही टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला चला था. इसके बाद घरेलू श्रृंखलाओं में भी उनका बल्ला रूक-रूक कर चला. इसके बावजूद वह 'क्रिकेटर ऑफ दी ईयर 2022' बने. ऐसा इसलिए क्योंकि एशिया कप अगस्त में शुरू हुआ था और तभी से वह आउट ऑफ फॉर्म हुए, लेकिन इससे पहले तक साल 2022 के शुरुआती 7 महीनों में उनके बल्ले से जमकर रन आए.

टेस्ट क्रिकेट में जमकर गरजा बाबर का बल्ला
बाबर आजम साल 2022 में टी20 क्रिकेट में थोड़े कमजोर नजर आए. बाकी वनडे और टेस्ट क्रिकेट में वह नियमित तौर पर दमदार बल्लेबाजी करते रहे. टेस्ट क्रिकेट में बीते साल बाबर ने कुल 9 मैचों की 17 पारियों में 1184 रन जड़े. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 69.64 का रहा. उन्होंने इन 9 मैचों में 4 शतक और 7 अर्धशतक जड़े.

'वनडे क्रिकेटर ऑफ दी ईयर' भी चुने गए बाबर
वनडे में तो बाबर के बल्ले ने खूब रन उगले. बीते साल 9 वनडे मैचों में बाबर ने 84.87 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत से 679 रन जड़े. इन 9 मैचों में उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े. यानी 9 मैचों में से 8 मुकाबलों में उन्होंने 50+ रन की पारी खेली. यही कारण रहा कि वह 'वनडे क्रिकेट ऑफ दी ईयर 2022' भी चुने गए.

टी20 में भी इतना बुरा नहीं रहा बाबर का परफॉर्मेंस
बाबर आजम एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में तो फ्लॉप रहे लेकिन इसके अलावा बाकी द्विपक्षीय सीरीज में उन्होंने रूक-रूक कर कुछ अच्छी पारियां भी खेलीं. साल 2022 में बाबर ने 26 टी20 मैच खेले. यहां उन्होंने 31.95 की औसत और 123.32 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए. यहां उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जमाए.

यह भी पढ़ें...

Hardik Pandya: शोले के 'जय और वीरू' वाले अवतार में दिखे हार्दिक और धोनी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget