एक्सप्लोरर

Azam Khan: पाकिस्तान सुपर लीग में दिखा आजम खान का तूफान, 97 रनों की पारी के दौरान लगाए 8 छक्के

PSL 2023: क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हुए आजम खान ने सिर्फ 42 गेंदों में 230.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 97 रनों की तूफानी पारी खेली.

Quetta Gladiators vs Islamabad United: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन का 13वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच में कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान की तूफानी पारी देखने को मिली. आजम ने सिर्फ 42 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 220 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की.

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद टीम को पहला झटका 13 के स्कोर पर रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा वहीं 28 के स्कोर पर रीस वैन डर डुसेन भी पवेलियन लौट गए. कॉलिन मुनरो और कप्तान शादाब खान के बीच में तीसरे विकेट के लिए भी 15 रनों की साझेदारी देखने को मिली.

43 के स्कोर तक इस्लामाबाद की टीम अपने 3 अहम विकेट गंवा चुकी थी. यहां से आजम खान ने एक छोर से पारी को संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. आजम को इस दौरान आसिफ अली का भी साथ मिला जिसमें दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 98 रनों की शानदार साझेदारी कर दी.

मोहम्मद हस्नेन के ओवर में लगाए लगातार 3 छक्के

आजम खान ने आसिफ अली के पवेलियन लौटने के बाद रनों की गति को धीमा नहीं पड़ने दिया और लगातार तेजी के साथ रन बनाते रहे. इस्लामाबाद की पारी के 19वें ओवर में आजम ने मोहम्मद हस्नेन की लगातार 3 गेंदों में 3 छक्के लगाए.

वहीं उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में ओडियन स्मिथ को भी एक छक्का जड़ा. अपनी 97 रनों की शानदार पारी के दौरान आजम ने 9 चौके लगाने के साथ 8 छक्के भी लगाए. हालांकि वह पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड होने से अपना शतक नहीं पूरा कर सके. पाकिस्तान सुपर लीग में अभी तक इस्लामाबाद यूनाइटेड के सफर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस मुकाबले से पहले 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत दर्ज कर चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: भारत में टेस्ट मैच गंवाने का असर, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पैट कमिंस को कप्तानी छोड़ने की दे डाली सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget