एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th T20: रायपुर में जीत के नायक बने अक्षर पटेल, मैच के बाद बताया कैसे कंगारुओं को फिरकी में उलझाया

Axar Patel: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके. उनकी इस दमदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को 20 रन से जीत मिली.

IND vs AUS 4th T20I, Player of The Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में खेला गया. यह मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित हुआ. यहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में भी 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम को यह मैच और सीरीज जीताने में स्पिनर अक्षर पटेल ने सबसे अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. इस दमदार गेंदबाजी के कारण अक्षर को 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुना गया. मैच के बाद उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाए रखा.

अक्षर ने बताया, 'पहले ही मुकाबले से मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं. ऐसे में अगर एकाध ओवर में ज्यादा रन चले जाते हैं तो मैं तनाव नहीं लेता. मैं आज बस यह सोच रहा था कि कैसे मैं अपनी स्ट्रेंथ के साथ गेंदबाजी करूं. अगर एक मैच (पिछले मैच) में आपको खूब रन पड़ जाए तो भी आपको अपनी स्ट्रेंथ के साथ ही गेंदबाजी करनी चाहिए. मैंने यही किया. मैं मानसिक तौर पर मजबूत रहा और स्टम्प टू स्टम्प गेंदबाजी करता रहा. वेड बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, फिर भी मैंने उनके खिलाफ आक्रामक गेंदबाजी जारी रखी. मैं अपनी रणनीति को अमल में ला रहा था. मैं इस बात से बिल्कुल नहीं डर रहा था कि वह मेरी गेंदों पर बड़े शॉट लगा सकते हैं.'

अक्षर ने कहा, 'आप महज एक तरीके से विकेट हासिल नहीं कर सकते. मैं ब्रेक में यही बात सोच रहा था. थोड़ा सा बदलाव अंतर पैदा करता है. जब आप मैच में इन बदलावों को मैच में आजमाते हैं तभी आपको पता चलता है कि यह काम कर पाएगा या नहीं.'

रायुपर में मिली 20 रन से जीत
टीम इंडिया ने रायपुर टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड (36) और ट्रेविड हेड (31) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: रायपुर टी20 में रिंकू-जितेश के बाद अक्षर का धमाल, ऑस्ट्रेलिया 20 रन से हारी; टीम इंडिया ने मैच के साथ सीरीज भी जीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget