श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एला, कर्टिस पैटरसन करेंगे डेब्यू
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 25 साल के क्रिकेटर कर्टिस पैटरसन को टीम में शामिल किया है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई ने कर्टिस पैटरसन के तौर पर टीम में नए चेहरे को शामिल किया है. न्यूसाउथ वेल्स के 25 साल के बल्लेबाज पैटरसन ने पिछले सप्ताह होबार्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के लिये दो शतक लगाये थे.
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने जा रहे पैटरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. पैटरसन ने 58 मैचों के 103 पारियों में 41 की औसत से 3813 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पैटरसन ने 26 अर्द्धशतक और 6 शतक भी लगाए हैं. फर्स्ट क्लास में पैटरसन का सार्वधिक स्कोर 157 रन का है.
फर्स्ट क्लास के अलावा पैटरसन 41 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं. लिस्ट ए में पैटरसन ने 34.29 की औसत से 1166 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल है. लिस्ट ए में पैटरसन का सार्वधिक स्कोर 115 रन का है.
इसके अलावा पैटरसन ने 26 टी-20 मुकबालों में 442 रन बनाए हैं.
राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि पैटरसन लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन के दावेदार थे.
होंस ने कहा ,‘‘ हम बल्लेबाजों से कहते आ रहे हैं कि चयन के लिये दावा पुख्ता करना है तो शतक लगाए. कर्टिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह पक्की की है.’’
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गुरूवार से ब्रिसबेन में खेला जायेगा.
ऑस्ट्रेलियाई टीम:
टिम पेन (कप्तान), झे रिचर्डसन, जो बर्न्स, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, विल पुकोव्स्की, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, पीटर सिडल, कर्टिस पैटरसन
Source: IOCL


















