एक्सप्लोरर

Australian Squad: भारत के खिलाफ WTC Final और एशेज सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, यहां देखें स्क्वाड

Australian Squad Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 और इस साल खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ के शुरुआती दो टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.

Australian Squad WTC Final And Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ (शुरुआती दो टेस्ट के लिए) के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून, 2023 से लंदन के ‘द ओवल’ में खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज़ की शुरुआत 16 जून, 2023 से होगी और सीरीज़ का आखिरी मैच 27 जुलाई से खेल जाएगा. दोनों टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. 

इन खिलाड़ियों को वापस मिला मौका, जोश इंग्लिस कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू

टेस्ट टीम में ऑलराउंडर मिचेल मार्श और बल्लेबाज़ मार्कस हैरिस की वापसी हुई है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया गया. जोश इंग्लिस ने अब तक टीम के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. ऐसे में वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू भी कर सकत हैं. वहीं मिचेल मार्श ने अपना आखिरी टेस्ट 2019 एशेज सीरीज़ में और मार्कस हैरिस ने जनवरी, 2022 में खेला था. मिचेल मार्श दिनों IPL 2023 खेल रहे हैं. बीते कुछ वक़्त से मार्श इंजरी से जूझ रहे थे, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई है. 

4 पेसर, 2 फॉस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर और 2 स्पिनर्स को किया गया शामिल

टीम में चार मुख्य तेज़ गेंदबाज़ शामिल किए हैं, जिसमें कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और स्कॉट बोलैंड शुमार हैं. इसके अलावा कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श पार्ट टाइम फास्ट बॉलर के रूप में हैं. वहीं, नाथन लियोन और टॉड मर्फी की जोड़ी स्पिन विभाग संभालेगी. 

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि मई के आखीर तक टीम इंग्लैंड पहुंचेगी और 28 मई तक फाइनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. बता दें कि आईसीसी इवेंट में स्क्वाड में 15 खिलाड़ी ही शामिल होते हैं. 

ऐसी है WTC फाइनल और एशेज के शुरुआती दो टेस्ट (2023) के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर.

 

ये भी पढ़ें...

RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ के बीच होगी भिड़ंत, जानिए संभावित प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget