एक्सप्लोरर

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, एशेज सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हुए नाथन ल्योन

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन एशेज 2023 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. खुद कप्तान पैट कमिंस ने इसकी जानकारी दी है.

Nathan Lyon, Ashes 2023: एशेज़ 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. इसी बीच टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, टीम के स्टार स्पिनर नाथन ल्योन चोट के चलते बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं. दूसरे टेस्ट (लॉर्ड्स टेस्ट) के दौरान ल्योन की पिंडली में खिंचाव आया था. हालांकि, इसके बावजूद भी वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी मे बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर आए थे. 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “मैं विशेष रूप से खुश नहीं था, लेकिन वह वहां जाने के लिए बहुत उत्सुक था. उसने शानदार काम किया. मैं कल्पना कर सकता हूं कि वह (सीरीज से बाहर) है.”

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन ल्योन को एक फ्लाइ गेंद पकड़ने के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद ल्योन को धीरे-धीरे पवेलियन लौटने के लिए सहायता की ज़रूरत पड़ी थी. इतना सब होने के बाद भी ल्योन ने खेलना जारी रखा. ल्योन दूसरी पारी में बैटिंग के लिए भी मैदान पर आए थे और एक चौके की मदद से उन्होंने 4 रन बनाए थे. इस दौरान ल्योन ने 13 गेंदों का सामना किया था. 

टीम के लिए कुछ भी करेंगे: ल्योन 

ल्योन ने अपनी चोट के बारे में बात करते हुए कहा था, “जब से ये चोट लगी है, तब से ही मेरी मेडिकल टीम से बातचीत हो रही है. मुझे रिस्क पता है. लेकिन मैं इस टीम के लिए कुछ भी करूंगा.”

500 विकेट लेने के करीब ल्योन

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में ल्योन को एक सफलता मिली. इस मैच से पहले वे अपने टेस्ट करियर में 495 विकेट ले चुके थे. अब एक विकेट के साथ उन्होंने 496 विकेट पूरे कर लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने के लिए ल्योन को सिर्फ 4 विकेट की दरकार है. ल्योन अपने करियर में 122 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. लॉर्ड्स टेस्ट उनका 100वां लगातार टेस्ट मैच था. ल्योन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्र के बाद सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ हैं. 

ये भी पढ़ें....

ENG vs AUS: 'हमने कुछ भी नियम के खिलाफ नहीं किया...', बेयरस्टो के विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बयान वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget