एक्सप्लोरर

Shane Watson B'day: IPL में दमदार रहा है शेन वॉटसन का रिकॉर्ड, ये हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की 5 बेजोड़ पारियां

Happy Birthday Shane Watson: शेन वॉटसन आज (17 जून) 41 वर्ष के हो गए हैं. IPL में इस ऑलराउंडर क्रिकेटर ने कई यादगार पारियां खेली हैं.

Shane Watson in IPL: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) का आज (17 जून) जन्मदिन है. वह 41 वर्ष के हो चुके हैं. लंबे वक्त तक ऑस्ट्रेलियाई टीम में अहम ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले वॉटसन ने IPL में भी खूब रंग जमाया है. IPL में उनके नाम 3874 रन और 92 विकेट दर्ज हैं. राजस्थान रॉयल्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक, वह हमेशा अपनी टीमों के लिये एक मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं. आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी 5 बेजोड़ IPL पारियां पेश कर रहे हैं..

IPL 2013: SRH के खिलाफ 98 रन की ताबड़तोड़ पारी
IPL 2013 में शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे. इस सीजन के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 53 गेंद पर 98 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वॉटसन ने इस मैच में मैदान के हर ओर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी थी. राजस्थान ने यह मुकाबला 13 गेंद बाकी रहते ही 8 विकेट से जीत लिया था.

IPL 2013: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक
IPL 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे. इनमें 101 रन शेन वॉटसन के थे. वॉटसन ने महज 61 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से यह शतक जड़ा था. हालांकि राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में हार हाथ लगी थी.

IPL 2015: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक
कोलकाता के खिलाफ IPL 2015 में शेन वॉटसन ने 59 गेंद पर 104 रन की पारी खेली थी. उनकी इस विस्फोटक पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वॉटसन की पारी की बदौलत राजस्थान ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कोलकाता की टीम 190 रन ही बना पाई थी.

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक
IPL 2018 में शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में शामिल थे. इस बार उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉटसन की 57 गेंद पर 106 रन की आतिशी पारी की बदौलत 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. जवाब में राजस्थान की टीम 140 रन पर ही सिमट गई थी.

IPL 2018: SRH के खिलाफ शतक
2018 के IPL में वॉटसन ने एक और यादगार पारी खेली. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 57 गेंद पर 117 रन जोड़ डाले थे. इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इस धमाकेदार पारी ने चेन्नई को 9 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत दिला दी थी.

यह भी पढ़ें..

IND vs SA Dream11 Prediction: चौथे मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ड्रीम-11 में ये दिला सकते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट्स  

Hardik Pandya: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद खत्म होने वाला था करियर, कैसे बने टीम इंडिया के कप्तान; जानें पूरा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की ODI टीम से बाहर हुए ये 4 खिलाड़ी, एक ने 24 घंटे पहले जड़ा था शतक
भारत की ODI टीम से बाहर हुए ये 4 खिलाड़ी, एक ने 24 घंटे पहले जड़ा था शतक
Women's T-20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं, जानिए उनके बाद कौन इस लिस्ट में
हरमनप्रीत कौर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं, जानिए उनके बाद कौन इस लिस्ट में
IND VS ENG:इन 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, इस बॉलर की तो 3 साल बाद हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टीम तो देखिए
IND VS ENG: इन 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, इस बॉलर की तो 3 साल बाद हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टीम तो देखिए
IND A vs SL A फाइनल के बाद ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज की लिस्ट जारी, वैभव सूर्यवंशी नहीं बना पाए जगह
IND A vs SL A फाइनल के बाद ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज की लिस्ट जारी, वैभव सूर्यवंशी नहीं बना पाए जगह

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Peace Talk: पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
Maa Inti Bangaram BO Day 3: संडे को 'मा इंति बंगारम' पर हुई नोटों की बारिश, डबल डिजिट में की कमाई, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़
संडे को 'मा इंति बंगारम' पर हुई नोटों की बारिश, डबल डिजिट में की कमाई, जानें- कलेक्शन
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
UAE छोड़ भारत आई महिला को दुबई से हुआ प्यार, कर दी स्वदेश और विदेश की तुलना- वीडियो वायरल
UAE छोड़ भारत आई महिला को दुबई से हुआ प्यार, कर दी स्वदेश और विदेश की तुलना- वीडियो वायरल
'सड़कों पर चल रही गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता E30 फ्यूल' BMW के CEO ने कही ये बात
'सड़कों पर चल रही गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता E30 फ्यूल' BMW के CEO ने कही ये बात
Embed widget