एक्सप्लोरर

T20 WC, Aus vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हराया, जाम्पा-हेजलवुड ने झटके 2-2 विकेट

Australia vs Afghanistan: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया. इस मुकाबले में एडम जाम्पा ने शानदार गेंदबाजी की.

Australia vs Afghanistan T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में अफगान टीम 164 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके. जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया. अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 39 रनों की पारी खेली. राशिद खान ने अंत में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद 48 रन बनाए. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके. 

ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और उस्मान गनी ओपनिंग करने आए. इस दौरान गुरबाज ने 30 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए  2 चौके और 2 छक्के लगाए. गनी 2 रन बनाकर आउट हुए. इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे. गुलाबदीन नायब ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छ्क्के शामिल रहे. 

कप्तान मोहम्मद नबी कुछ खास नहीं कर पाए.  वे महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. नजीबुल्लाह जादरान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. अंत में राशिद 48 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की. राशिद ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इस तरह अफगान टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी. 

कंगारू टीम के लिए जोश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 33 रन दिए. एडम जाम्पा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. केन रिचर्डसन ने 4 ओवरों में 48 रन देकर 1 विकेट लिया. पैट कमिंस ने 4 ओवरों में 22 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक लगाया. मैक्सवेल ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.य मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए. उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. डेविड वॉर्नर 25 रन और ग्रीन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. स्टोइनिस ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें : IND vs ZIM: RP Singh का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं Arshdeep Singh, जिम्बाब्वे के खिलाफ लेने होंगे 4 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget