एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया हारी, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मुकाबला; ऐसी रही पूरे मैच की कहानी

Indore Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हरा दिया. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में अब आखिरी मुकाबला निर्णायक रहेगा.

India lost Indore Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने गंवा दिया है. इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. यहां महज सवा दो दिनों में ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को पटखनी दे दी. ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए मैच के तीसरे दिन महज 76 रन बनाने थे, जो उन्होंने पहले सेशन में ही बना डाले.

यहां तीसरे दिन के पहले सेशन में 76 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत जरूर खराब रही थी लेकिन बाद में कंगारू बल्लेबाजों ने पहले बेहद संभलकर बल्लेबाजी की और फिर ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के पहले ओवर में ही उस्मान ख्वाजा (0) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद उम्मीद जगी थी कि भारतीय टीम आसानी से ऑस्ट्रेलिया को यह टारगेट हासिल नहीं करने देगी, लेकिन ट्रेविस हेड (49) और मार्नस लाबुशेन (28) के बीच हुई 78 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की राह आसान कर दी.

ऐसी रही पूरे टेस्ट मैच की कहानी
इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. यहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने रोहित और शुभमन की जोड़ी ने तेज-तर्रार 27 रन की साझेदारी की लेकिन जैसे ही कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने स्पिनर्स को गेंद थमाई तो भारतीय बल्लेबाजों की हालत खराब हो गई. 18 रन के भीतर ही टीम इंडिया ने अपने पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष किया लेकिन वह टीम इंडिया को महज 109 रन तक ही ले जा सके. यहां सभी विकेट ऑस्ट्रेलियाई स्पिन तिकड़ी ने लिए. मैथ्यू कुह्नेमन को 5, नाथन लायन को 3 और टोड मर्फी को 2 विकेट मिले.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ली 88 रन की बढ़त
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में संभली हुई शुरुआत की और उस्मान ख्वाजा (60), मार्नस लाबुशेन (31) और स्टीव स्मिथ (26) की पारियों की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 156 रन बना डाले. लेकिन दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपने इस स्कोर में 41 रन ही जोड़ पाई और 197 पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जडेजा ने 4 और उमेश यादव व अश्विन ने 3-3 विकेट झटके.

भारत की दूसरी पारी भी 163 पर सिमट गई
मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में ही टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हुई. यहां टीम इंडिया के बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे और चेतेश्वर पुजारा (59) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका. नतीजा यह हुआ कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले पूरी भारतीय टीम 163 रन पर ऑल आउट हो गई. यहां नाथन लायन ने 8 विकेट झटके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को मैच के तीसरे दिन महज 76 रन बनाने का टारगेट मिला जो उसने एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें...

Indore Pitch: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले मुकाबलों में होने चाहिए ICC के पिच क्यूरेटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget