एक्सप्लोरर

क्या डब्लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को मात देगी ऑस्ट्रेलिया? स्मिथ को क्यों है इस बात का भरोसा

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की तुलना में ज्यादा मजबूत नज़र आ रही है. स्मिथ को इसलिए ऑस्ट्रेलिया की जीत का भरोसा है.

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नज़र है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ की ओर से पहले ही जीत का दावा कर दिया गया है. स्टीव स्मिथ ने मैच से दो दिन पहले ही कहा है कि उन्हें भारत को डब्लूटीसी फाइनल में मात देने का पूरा भरोसा है.

दरअसल, स्टीव स्मिथ के जीत का दावा करने की असल वजह फाइनल मुकाबला का इंग्लैंड में होना है. इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती हैं. अक्सर भारतीय बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर संघर्ष करते हुए देखा गया है. इसलिए इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के बीच जंग के तौर पर भी देखा जा रहा है.

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर इंडिया की तुलना में ज्यादा बेहतर नज़र आ रहा है. वार्नर को छोड़ दिया जाए तो डब्लूटीसी चैंपियनशिप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं. खवाजा ने बतौर ओपनर टीम में शानदार वापसी की है. लाबुशेन और स्मिथ लगातार टीम के लिए अहम मौकों पर रन बना रहे हैं. ट्रेविस हेड और ग्रीन भी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. कैरी ने भी बीते दो साल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं.

अहम साबित होंगे स्टार्क

वहीं टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर उतना मजबूत नज़र नहीं आता है. पुजारा बीते पांच साल से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. रहाणे को खराब परफॉर्मेंस की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था. अय्यर के चोटिल होने की वजह से दो साल बाद उनकी टीम में वापसी हो रही है. भरत ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं किया है.

ऑस्ट्रेलिया के पास ऐसा बॉलिंग अटैक है जो कि स्मिथ की बात को सही साबित कर सकता है. कमिंस बीते 5 साल में टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज साबित हुए हैं. बॉलैंड की गेंदबाजी में वो क्षमता है जो कि भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड खराब रहा है. इसलिए स्टार्क की भूमिका भी बेहद अहम होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget