एक्सप्लोरर

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी बुधवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

Australia vs West Indies 1st Test, Playing 11: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैरेबियाई टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी बुधवार, 17 जनवरी से एडिलेड में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. 

वेस्टइंडीज के लिए पहले टेस्ट में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे. दरअसल, वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है. वेस्टइंडीज के लिए पहले टेस्ट में शमार जोसेफ, केवम हॉज और जस्टिन ग्रीव्स डेब्यू करेंगे. हालांकि, टेस्ट टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट के हाथों में ही है, लेकिन उनके और कीमर रोच के अलावा कोई भी सीनियर खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. 

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो अब उनकी टीम में भी बड़ा बदलाव हुआ है. पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करेंगे. वहीं उनकी जगह चार नंबर पर कैमरून ग्रीन खेलेंगे. इसके अलावा उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन और जोश हेजलवुड. 

पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, क्रिक मैकेंजी, एलिक अथांजी, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमारा जोसेफ और कीमर रोच. 

वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 17-21 जनवरी, एडिलेड

दूसरा टेस्ट: 25-29 जनवरी, ब्रिस्बेन

पहला वनडे: 2 फरवरी, मेलबर्न

दूसरा वनडे: 4 फरवरी, सिडनी

तीसरा वनडे: 6 फरवरी, कैनबरा

पहला टी20I: 9 फरवरी, होबार्ट

दूसरा टी20I: 11 फरवरी, एडिलेड

तीसरा टी20I: 13 फरवरी, पर्थ.

यह भी पढ़ें-

Ram Mandir: भारतीय क्रिकेट के इन सितारों को मिला है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए कौन-कौन जाएगा अयोध्या?

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget