एक्सप्लोरर

WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बदलाव शुरू, मार्नस लाबुशेन बाहर; स्टीव स्मिथ भी नहीं खेलेंगे

WI vs AUS 1st Test: मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं स्टीव स्मिथ चोटिल होने की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे.

Marnus Labuschagne And Steve Smith Will Not Play 1st Test Against West Indies: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. एक समय कंगारू टीम की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले मार्नस लाबुशेन को खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं चोटिल होने की वजह से स्टीव स्मिथ भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कंफर्म किया है कि मार्नस लाबुशेन को 25 जून से बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि हाल ही में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी. इन दोनों की जगह सैम कोंस्टास और जोश इंगलिस को टीम में शामिल किया गया है. 

मार्नस लाबुशेन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. 2023 में उनका औसत सिर्फ 34.91 था और 2024 में यह गिरकर 30.93 रह गया. इस साल अब तक चार टेस्ट में लाबुशेन का औसत लगभग 16 का रहा है. WTC फाइनल में ओपनर के तौर पर भी वह दो बार फेल रहे. खिताबी मैच में उन्होंने 17 और 22 रन बनाए. 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टेस्ट मैच और पांच टी20 इंटरनेशनल खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 25 जून से होगी. पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जून के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा. फिर 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच दूसरा टेस्ट मैच ग्रेनाडा में खेला जाएगा. तीसरा व अंतिम टेस्ट मैच 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच जमैका में खेला जाएगा. 

अभी ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है. हालांकि, यह साफ हो गया है कि अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं स्टीव स्मिथ की जगह जोश इंग्लिस बल्लेबाजी करेंगे.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget