एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए कंगारुओं ने चली चाल, भारत के लिए चुनौती बनेगा ये 19 साल का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

Border Gavaskar Trophy: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ा फैसला लिया है. टीम ने 19 साल के युवा बल्लेबाज को डेब्यू का मौका देने का फैसला किया है.

Sam Konstas Debut Against India in Melbourne Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में 19 वर्षीय सैम कॉन्सटास को डेब्यू का मौका देने जा रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को युवा ओपनिंग बल्लेबाज से काफी उम्मीदें हैं. न्यू साउथ वेल्स से ताल्लुक रखने वाले सैम को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं और चयनकर्ता उन्हें भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती देते हुए देखना चाहते हैं.

कॉनस्टास का दमदार रिकॉर्ड
सैम कॉन्स्टास के चयन का आधार उनका हालिया प्रदर्शन है. 2024 बिग बैश लीग में उन्होंने सिडनी थंडर के लिए डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग की और सिर्फ 26 गेंदों पर 57 रन बनाए. यह पारी सिडनी थंडर के इतिहास की सबसे तेज अर्धशतक बन गई.

भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री इलेवन की ओर से खेलते हुए सैम ने शानदार 107 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया था. वहीं, इंडिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उन्होंने नाबाद 73 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई.

टीम चयन में बड़ा बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 20 दिसंबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इस सीरीज में अब तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए 25 वर्षीय नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया. मैकस्वीनी ने तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने उन्हें संघर्ष करना पड़ा.

मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें

  • भारत: भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर
    रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल
  • ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड (उप-कप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिशेल मार्श, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट, टीम इंडिया का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget