एक्सप्लोरर

The Ashes 2023: क्या एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे डेविड वार्नर? कोच ने मुहैया करवाया अहम अपडेट

England vs Australia: एशेज सीरीज की शुरुआत होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर का बचाव करते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

WTC Final 2023, England vs Australia: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज देखने को मिलेगा. इस बार इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जाने वाली एशेज सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर बड़ा अपडेट दिया है.

डेविड वॉर्नर के लिए पिछला एक साल टेस्ट क्रिकेट में उम्मीद के अनुसार नहीं देखने को मिला है. उन्हें अपने प्रदर्शन की वजह से आलोचना का भी सामना करना पड़ा है. भारत के खिलाफ भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले  वॉर्नर 43 और 1 रन की पारी ही खेलने में कामयाब हो सके थे.

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अपनी टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुझे लगता है डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी की थी. उसे लेग साइड की तरफ जरूर थोड़ा दिक्कत हुई. आप उसके लिए थोड़े भाग्य की उम्मीद कर सकते हैं और आपको बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा. लेकिन जिस तरह से वह खेले हम कुछ ऐसा ही उनसे उम्मीद करते हैं.

उस्मान ने अपने बल्ले से दिया है जवाब

साल 2022 जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में टीम में वापसी करने वाले उस्मान ख्वाजा ने उसके बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ख्वाजा का भी बचाव किया जो WTC फाइनल मुकाबले में कुल 13 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे. मैकडोनाल्ड ने कहा कि उस्मान ने टीम में वापसी करने के बाद अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है. किसी भी बल्लेबाज के लिए कुछ पारियां खराब जाती हैं जो उस्मान के साथ देखने को मिला है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उसकी तैयारी पूरी नहीं है.

 

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद रोहित शर्मा को लग सकता है बड़ा झटका, जा सकती है टेस्ट कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget