एक्सप्लोरर

मंधाना का अर्धशतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मूनी और एशले गार्डनर (26) ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. इसके बाद लानिंग ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की. भारत के लिए पहला मैच खेल रही रिचा घोष ने 23 गेंद में 17 रन बनाए.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 11 रन से हराकर टी20 ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 37 गेंद में 66 रन भी भारत को जीत नहीं दिला सके. जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 144 रन पर ऑलआउट हो गई. एक समय भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन विकटों की झड़ी लगने के बाद टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर जोनासन ने चार ओवर में 12 रन देकर पांच विकेट लिए. इसी के साथ जोनासन महिला टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं. कप्तान मैग लानिंग ने कहा ,‘‘ टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया गया. मंधाना का विकेट टर्निंग प्वाइंट रहा जो शानदार फॉर्म में थी.’’

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में भारत के लिए मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 12 चौके जड़े. वह 15वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठीं. डीप मिडविकेट में निकोला कारे ने उनका शानदार कैच लपका. इसके बाद से मैच भारत की पकड़ से निकलता चला गया.

कप्तान हरमनप्रीत कौर के 16वें ओवर में आउट होने के बाद भारत की के हाथ से मैच पूरी तरह से फिसल गया. मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ आखिरी तीन ओवर में हम दबाव नहीं झेल सके और विकेट गंवा दिए.’’ इससे पहले भारत की राजेश्वरी गायकवाड़ ने आखिरी ओवर में 19 रन लुटाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा स्कोर बनाया. प्लेयर ऑफ द सीरिज रही सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 54 गेंद में नौ चौकों की मदद से 71 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर के आखिर में पांच विकेट पर 136 रन बना लिए थे.

आखिरी छह गेंद में मूनी और रशेल हैंस ने 19 रन बनाकर उसे 150 रन के पार पहुंचाया. इससे पहले दीप्ति शर्मा ने पहले ही ओवर में एलिसा हीली (चार) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटका दिया था.

ये भी पढ़ें-

Airtel Vs Vodafone Vs Jio: 1.5GB डाटा के लिए कौन सी कंपनी दे रही है सबसे बेहतरीन ऑफर

असम एनआरसी का डेटा ऑनलाइन क्लाउड से हुआ गायब, गृह मंत्रालय ने कहा- एनआरसी का डाटा सुरक्षित है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget