एक्सप्लोरर

AUSvsPAK: हार के डर से उबरते हुए 39 रनों से जीत गया ऑस्ट्रलिया

असद शफीक के जुझारू शतक और यासिर शाह की अहम पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले डे-नाइट टेस्ट मुकाबले को 39 रनों जीत लिया है.

 


 


 


AUSvsPAK: हार के डर से उबरते हुए 39 रनों से जीत गया ऑस्ट्रलिया

ब्रिसबेन: असद शफीक के जुझारू शतक और यासिर शाह की अहम पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले डे-नाइट टेस्ट मुकाबले को 39 रनों जीत लिया है. टेस्ट मुकाबले के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 2 विकेट जबकि पाकिस्तान को जीत के लिए 108 रनों की दरकार थी लेकिन शफीक और यासिर की कोशिश नाकाफी साबित हुई और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. 


 


असद शफीक के साथ मिलकर पाकिस्तानी टीम के आखिरी चार बल्लेबाज़(सरफराज़ अहमद, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज़ और यासिर शाह) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन जीत दिलाने में नाकामयाब साबित हुए. 


 


एक समय जब असद शफीक बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत के दरवाज़ें तक पहुंचाने वाले थे तभी मिचेल स्टार्क की एक तेजड रफ्तार वाली उछाल लेती गेंद ने उनके गलव्स को छुआ और वो कैच सीधे डेविड वार्नर के सुरक्षित हाथों में चली गई. जिसके बाद पाकिस्तान का आकिरी विकेट वाहब रियाज़ के रूप में रन-आउट होकर गिर गया. जिससे पाकिस्तान की टीम का सबसे सफल लक्ष्य को हासिल करने का सपना टूट गया. 


 


इससे पहले डे-नाइट टेस्ट के चौथे दिन शानदार खेल दिखाकर मेजबान टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने निराश किया जो एक दिन रहते इसे जीतने की कोशिश में थी.


 


शफीक ने गाबा में चौथे दिन अंतिम ओवर में तीन रन बनाकर 140 गेंद में अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया था.


 


मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया में भले ही पिछले नौ टेस्ट मैच में पराजय झेली हो लेकिन महत्वपूर्ण बल्लेबाज यूनिस खान, अजहर अली और कप्तान मिसबाह उल हक का विकेट गंवाने के बावजूद वह दबाव में नहीं झुकी.


 


तूफान वाले दिन स्टंप तक शफीक 10 चौके और एक छक्के जड़ित 100 रन की पारी खेल चुके हैं और यासिर शाह उनके साथ चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जिससे पाकिस्तान ने आठ विकेट गंवाकर 382 रन बनाए थे. जबकि उसके दो विकेट बाकी थे.


 


वह घरेलू टीम से 107 रन से पिछड़ रही है जिससे नतीजा कल अंतिम दिन ही निकलेगा.


 


परिणाम के लिये ही मैच आधा घंटा बढ़ा दिया गया लेकिन मेहमान टीम डटी रही.


 


स्टीव स्मिथ ने तब मिशेल स्टार्क की गेंद पर शफीक को दोनों हाथों से कैच आउट करने का मौका गंवाया था जब वह 72 रन पर थे.


 


मोहम्मद आमिर के साथ शफीक ने सातवें विकेट के लिए 92 रन की भागीदारी निभायी. आमिर का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में नाबाद 39 रन था, वह 63 गेंद में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हो गये.


 


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों लिए चौथा दिन काफी लंबा रहा क्योंकि तीन घंटे का अंतिम सेशन रात 10:09 बजे खत्म हुआ क्योंकि टी से तुरंत पहले तेज तूफान आ गया था. गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पहली पारी में 24 रन के अंदर सात विकेट झटक लिये थे लेकिन दूसरी पारी के दौरान दूधिया रोशनी में उन्हें गुलाबी गेंद से कोई मदद नहीं मिली जिससे वे काफी हताश थे.


 


ऑस्ट्रेलियाई टीम गाबा पर पिछले 27 टेस्ट में हारी नहीं है, उन्हें यहां पिछली हार 1988 में वेस्टइंडीज से मिली थी.


 


मेजबानों को अंतिम सेशन में जीत के लिये केवल पांच विकेट की दरकार थी, जिसमें उन्होंने पहली पारी के शीर्ष स्कोरर सरफराज अहमद को 24 रन पर आउट कर दिया.


 


स्टार्क ने 88वें ओवर में इनस्विंगर पर उनके स्टंप उखाड़े जो उनका तीसरा विकेट था. जैकसन बर्ड ने 107वें ओवर में आमिर को विकेटों के पीछे कैच आउट कराया.


 


यूनिस खान ने भी गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया, लेकिन वह डिनर ब्रेक से 30 मिनट पहले खराब शॉट खेलकर आउट हुए. 112 टेस्ट का अनुभवी खिलाड़ी ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन की गेंद को रिवर्स स्विप करने के प्रयास में स्मिथ को आसान कैच दे बैठे थे.


 


मिसबाह पांच रन के निजी स्कोर पर बर्ड की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन लौट गये थे. जिसके 18 मिनट बाद यूनिस आउट हुए.


 


तूफान से 90 मिनट के खेल में देरी होने के बावजूद स्टार्क शॉर्ट पिच गेंद डालने की रणनीति पर अडिग रहे. इसका उन्हें फायदा भी मिला जब अजहर अली ने उपर जाती गेंद को फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की और मैथ्यू वेड को कैच दे बैठे. अजहर ने 179 गेंद का सामना करते हुए 71 रन की पारी खेली, उन्होंने यूनिस के साथ तीसरे विकेट के लिये 91 रन की भागीदारी निभायी.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget