एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत, सीरीज पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत, सीरीज पर किया कब्जा

कैनबरा: डेविड वार्नर के साल के छठे शतक और पैट कमिन्स के अपने करियर की सर्वेश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 116 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाकर चैपल-हैडली ट्रॉफी हासिल की.

वार्नर ने 115 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली. कप्तान स्टीव स्मिथ ने 76 गेंद में 72 रन बनाए जबकि युवा ट्रेविस हेड ने 32 गेंद में 57 रन की पारी खेली. मिशेल मार्श ने अंत में सिर्फ 40 गेंद में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 378 रन तक पहुंचाया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 47.2 ओवर में 262 रन पर ढेर हो गयी. उसकी तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 81 रन बनाये जबकि जेम्स नीशाम ने 74 रन की पारी खेली. कमिन्स ने 41 रन देकर चार विकेट लिए जबकि मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और जेम्स फाकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए.

ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह से हाल की पराजयों से उबरकर शानदार वापसी की. वह साउथ अफ्रीका से उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज में 0-5 से हार गया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से पराजित किया.

मार्टिन गुप्टिल (45) ने न्यूजीलैंड को तूफानी शुरूआत दिलायी. उनके आउट होने के बाद स्कोर दो विकेट पर 52 रन हो गया. विलियमसन और नीशाम ने यहीं से तीसरे विकेट के लिये 125 रन की साझेदारी की लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद बाकी बल्लेबाज बड़े लक्ष्य के दबाव में आ गये और फिर ऑस्ट्रेलिया ने उसकी पारी समेटने में देर नहीं लगायी.

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और मेजबान टीम ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाया. वार्नर ने वनडे मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 101 गेंद में अपना 10वां शतक पूरा किया. यह पिछली पांच वनडे पारियों में वार्नर का तीसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला शतक है. वार्नर से अधिक शतक ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन बल्लेबाजों रिकी पोंटिंग (30), मार्क वा (18) और एडम गिलक्रिस्ट (16) के नाम दर्ज हैं. पारी के 37वें ओवर में वार्नर ने तेज गेंदबाज कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर कवर में विलियमसन को कैच थमाया जिससे स्मिथ के साथ उनकी दूसरे विकेट की 145 रन की साझेदारी का अंत हुआ.

सिडनी में करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ ने एक बार फिर अर्धशतक पूरा किया. वह जब 56 रन बनाकर खेल रहे थे तब ग्रैंडहोम की गेंद उनकी ग्रोइन पर लगी. उन्होंने टिम साउथी की गेंद पर मिशेल सेंटनर को कैच थमाया.

हेड सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ने के बाद साउथी का शिकार बने. इससे पहले सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच एक बार फिर नाकाम रहे. वह सेंटनर के 13वें ओवर में बोल्ड हुए. इससे दो गेंद पहले ही विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच टपकाया था.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
WI Vs Pak: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget