एक्सप्लोरर

कल से WI vs AUS के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज, ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का किया एलान

WI vs AUS T20 Series: कल यानी 21 जुलाई को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. हालांकि, भारतीय समय के अनुसार, सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच सुबह साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें कंगारुओं ने क्लीन स्वीप किया था. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवन का डेब्यू 

तूफानी ऑलराउंडर मिचेल ओवन को डेब्यू का मौका दिया है. ओवन ओपनिंग बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में वह मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे, क्योंकि पारी की शुरुआत कप्तान मिचेल मार्श और जैक फ्रेजर मैकगर्क कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी खूंखार दिख रही है. हालांकि, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टीम का हिस्सा नहीं हैं.

ग्लेन मैक्सवेल भी टीम का हिस्सा हैं. उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. साथ ही कैमरून ग्रीन भी अंतिम ग्यारह में हैं. जोश इंग्लिस टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अगर कप्तान मिचेल मार्श भी गेंदबाजी करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में 7 ऑलराउंडर हैं. इसमें 5 तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं.

पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवन, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल (भारतीय तारीख और समय)

पहला टी20 मैच- 21 जुलाई सुबह साढ़े पांच बजे से जमैका में
दूसरा टी20 मैच- 23 सुबह साढ़े पांच बजे से जमैका में
तीसरा टी20 मैच- 26 जुलाई सुबह साढ़े चार बजे से सेंट किट्स में 
चौथा टी20 मैच- 27 जुलाई सुबह साढ़े चार बजे से सेंट किट्स में 
पांचवां टी20 मैच- 29 जुलाई सुबह साढ़े चार बजे से सेंट किट्स में 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget