एक्सप्लोरर

Australia ODI Captaincy: मिचेल मार्श ने वनडे टीम की कप्तानी करने से किया मना, अब इस खिलाड़ी को मिल सकती है जिम्मेदारी

Australia ODIs Captain: आरोन फिंच ने सितंबर में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के अगले वनडे कप्तान का एलान नहीं किया है.

Mitchell Marsh: ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे कप्तान बनने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर बताया है. अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपने नए वनडे कप्तान के लिए डेविड वॉर्नर (David Warner) ही सबसे बड़े दावेदार हैं. संभवतः टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने नए कप्तान का एलान करेगा.

सीमित ओवर्स के क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट (वनडे और टी20) में आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे. पिछले महीने उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल कोई वनडे कप्तान नहीं हैं. हालांकि फिंच टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते रहेंगे. वैसे, कहा जा रहा है कि आगामी वर्ल्ड कप के बाद फिंच टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया को सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट के इन दोनों फॉर्मेट के लिए नए कप्तान खोजना पड़ेगा.

मिचेल मार्श ने इस टॉपिक पर बातचीत करते हुए कहा है, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस रेस से बाहर हूं. फिलहाल तो मुझे इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी बॉडी को फिट बनाए रखना है. ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान का फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेना है और वह इस वर्ल्ड कप के बाद इस पर कोई निर्णय लेंगे. मैंने तो इस बारे में कभी कुछ नहीं सोचा.'

डेविड वॉर्नर का नाम सबसे आगे
आरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही यह चर्चा का विषय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगला वनडे कैप्टन कौन होगा. डेविड वॉर्नर इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. हालांकि उन पर साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुई बॉल टेंपरिंग घटना के बाद कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था. लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स लगातार यह कह रहे हैं कि वॉर्नर को दूसरा मौका जरूर मिलना चाहिए. आरोन फिंच भी वॉर्नर का नाम आगे बढ़ा चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Video: मिलर की लापरवाही...सिराज की चालाकी...और फिर अंपायर से बहस, रांची वनडे में दिखा यह मजेदार नजारा

Cristiano Ronaldo: क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें किस टीम के लिए दागे कितने गोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget