एक्सप्लोरर

AUS vs SA: 100वें टेस्ट में जमकर बोला वॉर्नर का बल्ला, दोहरा शतक जड़ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट में इतिहास रचते हुए दोहरा शतक जड़ दिया. इस पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

David Warner Batting Records: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है. अपने 100वें टेस्ट मैच में वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने अपनी पारी में 254 गेंदों पर 200 रन ठोक डाले. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के निकले. वॉर्नर ने अपने डबल सेंचुरी लगाते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास
बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाकर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने की रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है. 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा केवल इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट कर पाए थे. उन्होंने भारत के खिलाफ 2021 में अपने 100वें टेस्ट में 218 रनों की पारी खेली थी.

सचिन तेंदुलकर की बराबरी की
डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर ओपनर अपने करियर का 45वां शतक जड़ा. इस शतक के साथ ही उन्होंने भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. दरअसल, सचिन ने भी बतौर ओपनर अपने करियर में 45 शतक लगाए हैं. हालांकि सचिन ने यह सभी शतक वनडे मैचों में लगाए हैं. वहीं वॉर्नर ने बतौर ओपनर 45 शतक वनडे, टेस्ट और टी20 मैचों को मिलाकर लगाया है.

100वें वनडे में भी जड़ा था शतक
डेविड वॉर्नर टेस्ट से पहले अपने 100वें वनडे मुकाबले में भी शतक जड़ा था. उन्होंने अपने यह शतक भारत के खिलाफ 2017 में बेंगलुरु में जड़ा था. वहीं इसके पांच साल के बाद उन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है. वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के दूसरे बैट्समैन हैं. आपको बता दें कि वॉर्नर ने अपने इस यादगार पारी के दौरान टेस्ट करियर में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए. हालांकि वॉर्नर ने जैसे ही 200 रन बनाए वह क्रैम्प का शिकार हो गए और उन्हें रिटायर हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा.  

यह भी पढ़ें:

Rahul Tripathi: टी20 स्क्वाड में हर बार मिल रही जगह लेकिन अब तक नहीं हुआ डेब्यू, क्या श्रीलंका सीरीज में मिलेगा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget