एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: सिडनी में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर पिच और प्लेइंग-11 डिटेल

AUS vs PAK 3rd Test: पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी है. अब तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कल (3 जनवरी) से शुरू हो रहा है.

AUS vs PAK 3rd Test Match Preview: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. 3 जनवरी यानी कल सुबह से यह मुकाबला शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया पहले ही इस सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश एक बार फिर पाकिस्तान का क्लीन स्वीप करने पर होगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम पिछले 28 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए मैदान में उतरेगी.

पाकिस्तान की टीम अब तक एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस बार भी उसके हाथ से यह मौका जा चुका है. तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले पाक टीम ने गंवा दिए हैं. अब उसके पास महज ऑस्ट्रेलिया में लगातार मात खाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का अवसर बचा है.

कैसा होगा सिडनी की पिच का मिजाज?
सिडनी की पिच ऑस्ट्रेलिया की अन्य पिचों से थोड़ी अलग है. यहां हमेशा से स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती रही है. यह विकेट बल्लेबाजी के लिए भी अनुकूल रही है. इस बार भी पिच का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है. पाकिस्तान के लिए भी यह मैदान कुछ हद तक अच्छा रहा है. इस मैदान पर पाक टीम ने 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 5 में तो हार मिली है लेकिन दो में उसे जीत भी हासिल हुई है.

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
इस टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. पाक टीम प्रबंधन ने शाहीन अफरीदी और इमाम उल हक की जगह साजिद खान और सैम अयूब को मौका दिया है. उधर, ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरेगी.

पाकिस्तान: सैम अयूब (डेब्यू), अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमेर जमाल.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवूड. 

कब और कहां देखें मुकाबला?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 जनवरी की सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

Rohit & Virat: वनडे क्रिकेट से हो चुकी है रोहित और कोहली की विदाई? जानें इस दावे के पीछे आंकड़ों की सच्चाई

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget