एक्सप्लोरर

AUS vs NZ Pitch Report: पावरप्ले में मिलता है खूब स्विंग, स्पिनर्स को भी अच्छी मदद; ऐसा है धर्मशाला की पिच का मिजाज

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टक्कर है. यह मुकाबला धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.

NZ vs AUS Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 में आज (28 अक्टूबर) के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने है. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर हमेशा से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती रही है. आज होने वाले मुकाबले में भी पिच के मिजाज में कोई बदलाव के आसार नहीं है.

धर्मशाला की पिच पर मैच में दोनों पारियों के शुरुआती पावरप्ले यानी 10-10 ओवर में नई गेंद के साथ जबरदस्त स्विंग मिलता है. आज के मैच में भी यहां फास्टर्स को पारियों की शुरुआत में अच्छा मूवमेंट मिलेगा. हालांकि फास्टर्स को यह मदद मैच के बाकी ओवरों के दौरान भी थोड़ी-थोड़ी मिलती रहती है. यहां स्पिनर्स के लिए भी कुछ मौके होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों छोर पर विकेट थोड़ा स्लो भी है. कुल मिलाकर यहां गेंदबाजों के हावी रहने के आसार हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर अब तक जितने भी मैच खेले गए हैं, उनमें टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हालांकि यह सभी मुकाबले डे-नाइट थे और औस के कारण टीमों को यह रणनीति अपनानी पड़ी थी. अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला क्योंकि दिन में ही संपन्न हो जाएगा. ऐसे में औस का फैक्टर प्रभाव नहीं डालेगा. यानी आज के मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना भी पसंद कर सकती है.

कैसा है मौसम का मिजाज?
धर्मशाला में हमेशा की तरह हल्के बादल छाए रहेंगे. हल्की धूप भी खिली रहेगी. दोपहर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है. आज यहां बारिश के कोई आसार नहीं है. कुल मिलाकर आज धर्मशाला का मौसम क्रिकेट के लिए लाजवाब है.

धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े
इस मैदान पर अब तक 8 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें महज दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 300 के पार पहुंच पाई है. तीन मौकों पर ऐसा भी हुआ है, जब टीमों को पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का आंकड़ा भी नसीब नहीं हुआ. इस पिच पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में सभी फास्टर्स हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला की पिच
वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन चार में से तीन मैच लो स्कोरिंग रहे, जिनमें 150 से लेकर 275 तक का स्कोर बना. हालांकि एक मैच में इंग्लैंड ने यहां 364 रन भी जड़ डाले थे. यानी अगर सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी की जाए तो यहां अच्छा स्कोर भी बनने का मौका हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: सभी टीमों को इस तारीख तक जारी करनी होगी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, 19 दिसंबर को नीलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget