एक्सप्लोरर

AUS Vs NZ: आखिरी वनडे में भी नाकाम रहा फिंच का बल्ला, सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे

AUS Vs NZ: एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए आखिरी वनडे में भी नाकाम रहे. फिंच ने महज 5 रन की पारी खेली.

AUS Vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवर्स कैप्टन एरोन फिंच रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहे हैं. हालांकि आखिरी वनडे में भी फिंच का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. एरोन फिंच (Aaron Finch) खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर थे और शनिवार को उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था.

हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि फिंच अपने आखिरी वनडे में यादगार पारी खेल सकते हैं. फिंच ने आखिरी वनडे में भी टीम की ओपनिंग का जिम्मा संभाला. फिंच के बल्ले ने हालांकि उनका साथ नहीं दिया. फिंच छठे ओवर में साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए. आउट होने से पहले फिंच ने 13 गेंद में 5 रन बनाए और उनकी इस पारी में कोई बाउंड्री शामिल नहीं रही.

अपने वनडे करियर की पिछली 8 पारियों में फिंच सिर्फ एक बार ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. इस दौरान फिंच तीन बार तो जीरो पर ही आउट हो गए और एक बार उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया. तीन पारियों में फिंच का स्कोर 5 से आगे नहीं बढ़ पाया. इतने खराब फॉर्म की वजह से ही फिंच ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

बुरा नहीं रहा है फिंच का वनडे करियर

हालांकि फिंच का वनडे करियर बुरा नहीं रहा. फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 146 वनडे खेलते हुए 5406 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में फिंच का औसत 38.89 का रहा और उन्होंने वनडे क्रिकेट में 17 शतक के अलावा 30 अर्धशतक भी लगाए. बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद फिंच को ऑस्ट्रेलिया की लिमिटिड ओवर्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था.

एरोन फिंच अभी टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. फिंच टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं. वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान होने से पहले ही फिंच ने टी20 से भी संन्यास लेने के संकेत दे दिए थे.

पाकिस्तान के सामने सचिन तेंदुलकर को देखकर डर जाते थे मोहम्मद रिजवान, खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget