एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के सामने सचिन तेंदुलकर को खेलता देखकर डर जाते थे मोहम्मद रिजवान, खुद किया खुलासा

पाकिस्तान के उपकप्तान मोहम्मद रिजवान ने सचिन तेंदुलकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिजवान सचिन तेंदुलकर के फैन रहे हैं.

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका के साथ होने जा रही है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिजवान का कहना है कि वह पाकिस्तान के सामने सचिन तेंदुलकर को खेलता देखकर डर जाते थे.

क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद रिजवान ने इस बात का खुलासा किया. रिजवान ने कहा, ''जब मैं बच्चा था तो मुझे पाकिस्तान के सामने सचिन तेंदुलकर को खेलता देखने से डर लगता था. मुझे लगता था कि मैं सचिन तेंदुलकर को पसंद करता हूं, लेकिन मुझे चिंता रहती थी कि जब वो पाकिस्तान के खिलाफ रन बना रहे हैं तो मैं उस बात का जश्न कैसे मना पाऊं.''

बता दें कि सचिन तेंदुलकर का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है. पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने कई यादगार पारियां खेली हैं. बात चाहे 2003 के वर्ल्ड कप की हो या फिर 2011 के वर्ल्ड कप की ये सचिन के बल्ले का ही कमाल था कि पाकिस्तान की टीम को उन्होंने अपने दम पर ही आगे बढ़ने से रोक दिया था.

नए नायक बनकर उभरे मोहम्मद रिजवान

हालांकि अब पाकिस्तान की टीम में भी बदलाव देखने को मिला है. मोहम्मद रिजवान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के नए नायक बनकर उभरे हैं. रिजवान की बदौलत ही 2021 में किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को मात दी थी. 

भारत के खिलाफ रिजवान का कमाल इस साल एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भी जारी रहा. रिजवान के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी. पाकिस्तान से हार के बाद भारत के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी. इतना ही नहीं भारत के खिलाफ खेली गई पारी से रिजवान टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज भी बनने में कामयाब रहे. 

Steve Smith बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान, डेविड वार्नर भी रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget