एक्सप्लोरर

Aus vs Ind: भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया ए के प्रदर्शन से एलन बॉर्डर नाखुश, प्रदर्शन को बताया शर्मनाक

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने रविवार को आस्ट्रेलिया ‘ए’ के भारत के खिलाफ खेले गये अभ्यास क्रिकेट मैच में प्रदर्शन की आलोचना की और उसे ‘शर्मनाक’ करार दिया. उन्होंने कहा कि टीम का क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी, कप्तानी में प्रदर्शन शर्मनाक था.

सिडनीः पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने रविवार को आस्ट्रेलिया ‘ए’ के भारत के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले गये अभ्यास क्रिकेट मैच में प्रदर्शन की आलोचना की और उसे ‘शर्मनाक’ करार दिया. ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और हनुमा विहारी के संयमपूर्ण पारी से भारत ने दूसरे दिन आखिरी सत्र में 170 रन जोड़े. इस दौरान पंत और विहारी ने अपने शतक पूरे किये. अंतिम ओवर में 22 रन बने और पंत ने आखिरी गेंद पर सैकड़ा पूरा किया.

बेकार और लचर रहा प्रदर्शन

बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ‘‘मैंने किसी भी तरह की क्रिकेट में अंतिम सत्र में जितना भी खेल देखा उनमें यह बहुत ही बेकार और लचर प्रदर्शन था.’’ बॉर्डर ने कहा, ‘‘यह आस्ट्रेलिया ए है. वे आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है. वे युवा हैं जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी, कप्तानी में प्रदर्शन सभी शर्मनाक था. वह बहुत ही बेकार था. ’’

आस्ट्रेलिया ए को मिला था 473 रनों का टारगेट

गौरतलब है कि भारत और आस्ट्रेलिया-ए के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) में खेला गया तीन दिवसीय डे-नाइट प्रैक्टिस मैच ड्रॉ रहा. टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया ए को 473 रनों टारगेट दिया था. लेकिन जैक विल्डरमुथ की नाबाद 111 और मैकडरमॉट के नाबाद 107 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे अभ्यास मैच को ड्रॉ करने में सफल रहा.

तीसरे दिन 473 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत बेहद खराब रही थी . उसके तीन विकेट 25 रनों के स्कोर पर गिर गये थे और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ए ने चार विकेट गंवाकर 307 रन बनाए. वहीं, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगी.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Aus: नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की चुनी सलामी जोड़ी, बोले- कमजोरी ताकत में बदल जाएगी

Ind Vs Aus: कुलदीप ने डे-नाइट टेस्ट में खुद को प्लेइंग इलेवन में चुने जाने को लेकर किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget