एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: कुलदीप ने डे-नाइट टेस्ट में खुद को प्लेइंग इलेवन में चुने जाने को लेकर किया ये बड़ा दावा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलने वाले कुलदीप ने एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले दिन रात्रि मैच के संदर्भ में बात की.

सिडनी: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच में उन्हें अंतिम एकादश में रखना गलत फैसला नहीं होगा क्योंकि दूधिया रोशनी में स्पिनरों को समझना बल्लेबाजों के लिये काफी मुश्किल होता है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलने वाले कुलदीप ने एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले दिन रात्रि मैच के संदर्भ में बात की.

उन्होंने केकेआर.इन से कहा, ''मेरा मानना है कि रात में स्पिनरों की गेंदों को समझना मुश्किल होता है क्योंकि स्पिनर अलग अलग वैरीएशन का उपयोग करते हैं और ऐसे में गेंद की सिलाई की स्थिति का अनुमान लगाना आसान नहीं होता है. यह हमारे लिये फायदे वाली बात है.'' भारत का यह विदेशों में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. उसने इससे पहले 2019 में कोलकाता में गुलाबी गेंद से मैच खेला था.

कुलदीप ने कहा, ''मुझे भारत के बाहर गुलाबी गेंद से मैच खेलने का अनुभव नहीं है, इसलिए यह देखना रोमांचक होगा कि इस मैच में खेल कैसे आगे बढ़ता है.'' उन्होंने कहा, ''यह कहना सही नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा नहीं रहेगा. ऐसे कई वाकये हैं जबकि स्पिनरों ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है. यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि आप परिस्थितियों से कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हो.''

कुलदीप ने कहा, ''हमने हाल में काफी टी-20 क्रिकेट खेली है. टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए संयम बनाये रखने की जरूरत होती है. मानसिक दृढ़ता काफी महत्वपूर्ण होती है. छोटे प्रारूप से लंबे प्रारूप में खेलने पर आप कई चीजों को जल्दी जल्दी आजमाने की कोशिश करते हो. टेस्ट क्रिकेट में विकेट आसानी से नहीं मिलते इसलिए धैर्य रखना महत्वपूर्ण होता है.''

कुलदीप ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें दो मैच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बल्लेबाज लय बनाये रखते हैं तो भारत इस बार भी सीरीज जीत सकता है.

उन्होंने कहा, ''हमने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए हम सीरीज जीते थे. अगर हमारे अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बल्लेबाज भी पिछली बार की तरफ खेलते हैं तो हम इस बार भी जीतेंगे.''

बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी. कुलदीप ने कहा कि वार्नर, स्मिथ, और लाबुशैन के आने से उनकी टीम में अब काफी सुधार हुआ है. लेकिन पिछली बार भी उनकी टीम अच्छी थी लेकिन हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली थी. एक बार फिर इस चुनौती के लिए तैयार हैं. यह अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले खेले गए दोनों अभ्यास मैच ड्रॉ रहे. प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के लिये अच्छी बात ये रही कि भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget