एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का बजा दिया बैंड, पहले टी20 में उन्हीं के घर पर बुरी तरह रौंदा 

AUS vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उन्हीं के घर पर पहले टी20 में बुरी तरह हरा दिया. ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल की पारी खेली.

AUS vs ENG 1st T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 11 सितंबर (बुधवार) को हुआ. सीरीज के इस पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की उन्हीं के घर पर बैंड बजा दी. साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रनों से जीत दर्ज की. पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट हो गई थी, फिर भी मुकाबले में शानदार जीत अपने नाम की. 

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 179 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ट्रेविड हेड ने कमाल करते हुए 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ओपनिंग पर साथ में उतरे मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.  

रन चेज में फुस हुई इंग्लैंड 

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी इंग्लैंड पूरी तरह से फुस दिखाई दी. टीम 19.2 ओवर में 151 रनों पर स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए लियाम लिविंगस्टन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन स्कोर किए. इसके अलावा टीम के बाकी लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप दिखाई दिए. टीम के कुल पांच बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 3.2 ओवर में 28 रन दिए. इसके अलावा जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. हेजलवुड ने 4 ओवर में 32 और जैम्पा ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए. बाकी जेवियर बार्टलेट, कैमरून ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट झटका. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: 'कप' के नाम पर मिली 'कटोरी', सीरीज जीतने के बाद भी बेइज्जत हुआ ऑस्ट्रेलिया? वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget