एक्सप्लोरर

Asia Cup: सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

हमशमुतुल्लाह शाहिदी और कप्तान अशगर अफगान की अर्द्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान ने 50 ओवर में बनाए 257 रन.

एशिया कप सुपर फोर के पहले दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है. अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं.

अफगानिस्तान की ओर से हमशमुतुल्लाह शाहिदी ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली और वे केवल तीन रन से अपना पहला वनडे शतक बनाने से चूक गये. हमशमुतुल्लाह के अलावा कप्तान अशगर अफगान 67 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

शाहिदी को शतक पूरा करने के लिये आखिरी गेंद पर चौके की जरूरत थी लेकिन हसन अली ने यॉर्कर करके उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं करने दी. अशगर के साथ शाहिदी ने चौथे विकेट के लिये 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

शाहिदी ने अपनी पारी में अधिकतर समय धैर्य बनाये रखा लेकिन आखिरी ओवरों में उन्होंने तेजी दिखायी. उन्होंने अपनी पारी में 118 गेंदें खेली और सात चौके लगाये. वह 49वें ओवर में बोल्ड हो गये थे लेकिन वह नोबॉल निकल गयी. उन्होंने अपने सात में से पांच चौके अफगानिस्तान की पारी की आखिरी 14 गेंदों पर लगायी.

बायें हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज (57 रन देकर तीन विकेट) ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों मोहम्मद शहजाद (20), इहसानुल्लाह (10) और रहमत शाह (36) के विकेट जल्दी निकाल दिये थे जिसके बाद अशगर बायें हाथ के बल्लेबाज शाहिदी का साथ देने के लिये क्रीज पर उतरे.

हसन अली और उस्मान खान ने इन दोनों की कड़ी परीक्षा ली लेकिन वे उनकी तेजी से भयभीत नहीं हुए. जब विकेट नहीं निकले तो पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने फिर से नवाज को गेंद थमायी लेकिन अशगर ने उन पर चौका और छक्का जड़ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने 40वें ओवर में अपने अर्द्धशतक पूरे किये.

अशगर ने इसके बाद तेजी दिखायी. उन्हें 42वें ओवर में हारिस सोहेल ने जीवनदान दिया लेकिन इसके तुरंत बाद शाहीन अफरीदी (42 रन देकर दो) ने उन्हें बोल्ड किया. गुलाबदिन नैब दस रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में अभी भी हो रही है बारिश, शुरू नहीं हो सका IND-SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल
LIVE: गॉल में अभी भी हो रही है बारिश, शुरू नहीं हो सका IND-SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget