एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 India Playing 11: 2 तेज गेंदबाज, 3 ऑलराउंडर... एशिया कप में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

Asia Cup 2025 India Probable Playing 11: एशिया कप 2025 में भारत का पहला मैच बुधवार, 10 सितंबर को है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ 3 ऑलराउंडर खेल सकते हैं.

क्रिकेट एशिया कप 2025 में भारत का पहला मैच बुधवार, 10 सितंबर को यूएई के साथ है. भारत ग्रुप 'ए' में है, जिसमें पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीम हैं. ग्रुप स्टेज में सभी टीमें 3-3 मुकाबले खेलेगी. सूर्यकुमार यादव एंड टीम का दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ और तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ है. यहां हम बात कर रहे हैं एशिया कप में भारत की प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन की, किन प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है और किन खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

भारत के खिलाड़ियों ने एशिया कप अभियान शुरू होने से एक दिन पहले फील्डिंग पर फोकस किया, कप्तान ने कहा भी कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ, ये क्षेत्र भी महत्वपूर्ण रहेगा. भारत की प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन में 2 मुख्य तेज गेंदबाज फिट बैठ रहे हैं, उनके साथ 2 स्पिनर्स को जगह मिल सकती है. दुबई और अबू धाबी की पिचों पर स्पिनर्स महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं. चलिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग

भारत के लिए पिछले कई मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन एशिया कप में शुभमन गिल उनके साथ उतर सकते हैं. अजीत अगरकर ने टीम एलान के समय कहा था कि संजू इसलिए ओपन कर रहे थे क्योंकि गिल नहीं खेल रहे थे.

तिलक वर्मा संभालेंगे तीसरे नंबर की पोजीशन

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, ये बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण पोजीशन होती है. उन्होंने भारत के लिए टी20 में 13 बार इस पोजीशन पर बल्लेबाजी की है, जिनमें 169 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतकीय पारी शामिल हैं.

भारत का मिडिल आर्डर

कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. सूर्या सबसे ज्यादा टी20 में इसी क्रम में खेले हैं. 46 बार उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की, जिनमें 1609 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं.

पांचवे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनसे पहले विकेट कीपर बल्लेबाज को भेजा जाएगा. विकेट कीपर के तौर पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.

एशिया कप की प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं ये 3 ऑलराउंडर

हार्दिक पंड्या के साथ प्लेइंग 11 में शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी शामिल किया जा सकता है. अक्षर फील्डिंग में भी कमाल करते हैं. वह निचले क्रम को मजबूत बनाएंगे. शिवम दुबे बड़े हिट के लिए जाने जाते हैं, हालांकि मुश्किल है कि कप्तान उनसे गेंदबाजी करवाए.

इन गेंदबाजों को मिल सकती है जगह

जसप्रीत बुमराह टीम में मुख्य गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी यूनिट को तहस-नहस कर सकते हैं. उनके साथ दूसरे मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव से पहले वरुण चक्रवर्ती को प्राथमिकता दी जा सकती है. उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. वरुण ने 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33 विकेट लिए हैं. इसी साल जनवरी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लिए थे. उनका साथ मिडिल आर्डर में ऑलराउंडर अक्षर पटेल देंगे, जो ज्यादा स्पिन तो नहीं करवा पाते लेकिन सटीक लाइन पर गेंद डालकर बल्लेबाजों को परेशान करते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

  • 10 सितंबर: बनाम यूएई (दुबई)
  • 14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 19 सितंबर: बनाम ओमान (अबू धाबी)

एशिया कप 2025 में भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेट कीपर), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी की बड़ी छलांग, 53 पायदान ऊपर हासिल किया नया मुकाम
ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी की बड़ी छलांग, 53 पायदान ऊपर हासिल किया नया मुकाम
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
IND vs NZ 1st ODI Weather: बारिश न बिगाड़ दे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे का मजा, जानें कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम
बारिश न बिगाड़ दे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे का मजा, जानें कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget