एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: एशिया कप में टॉप आर्डर में नहीं खेलेंगे संजू सैमसन, अब कर रहे हैं इसकी तैयारी; पहली कोशिश में फेल

अजीत अगरकर ने Asia Cup 2025 के लिए टीम एलान के समय साफ़ किया था कि संजू सैमसन तब ओपनिंग कर रहे थे जब शुभमन गिल बाहर थे. अब संजू सैमसन भी नई तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन पहले प्रयास में वह फेल हो गए.

संजू सैमसन पिछले कई समय से टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे थे, जिसके बाद माना जा रहा था कि एशिया कप में भी वह इसी पोजीशन पर खेलेंगे. पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में संजू सैमसन ने 3 शतक जड़े, हालांकि बाकी पारियां ज्यादा अच्छी नहीं रही लेकिन उन्हें एशिया कप में इस पोजीशन का बड़ा दावेदार माना जा रहा था. लेकिन टीम मैनेजमेंट की सोच कुछ अलग है. शुभमन गिल अब ओपनिंग करेंगे, हालांकि संजू ने नई पोजीशन के लिए तैयारी शुरू कर दी है लेकिन पहले प्रयास में वह फेल रहे.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम एलान के समय साफ़ किया था कि संजू सैमसन इसलिए ओपनिंग कर रहे थे क्योंकि शुभमन गिल टीम में नहीं थे, अब वह वापस आ गए हैं. यानी पूरी संभावना है कि गिल और अभिषेक शर्मा एशिया कप में पारी की शुरुआत करेंगे. तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव आएंगे. पांचवे नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर सकते हैं, इसलिए विकेट कीपर बल्लेबाज सैमसन के लिए छठे नंबर का स्लॉट खाली रहेगा.

संजू सैमसन कर रहे हैं छठे नंबर की तैयारी

संजू सैमसन ने भी इसी क्रम (छठे नंबर) पर बल्लेबाजी का प्रयास शुरू कर दिया है. केरला प्रीमियर लीग के पांचवे मैच में संजू सैमसन ने छठे नंबर पर ही बल्लेबाजी की. कोच्ची ब्लू टाइगर्स टीम में शामिल संजू हालांकि अपने पहले प्रयास में फेल रहे. शनिवार को खेले गए इस मैच में उन्होंने 13 रन बनाने के लिए 22 गेंदें खेली. वह एक भी चौका या छक्का नहीं लगा पाए. एशिया कप की तैयारी कर रहे सैमसन के लिए ये प्रदर्शन अच्छा नहीं है.

केरला प्रीमियर लीग में कोच्ची ब्लू टाइगर्स के पहले मैच में संजू सैमसन की बल्लेबाजी नहीं आ सकी थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला तो वह 22 गेंदों में सिर्फ 13 रन बना सके. हालांकि दोनों ही मैच कोच्ची ने जीत लिए हैं.

पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में संजू ने 3 शतक लगाए हैं, जिसमें 2 साउथ अफ्रीका और एक बांग्लादेश के खिलाफ है. लेकिन अन्य 7 पारियों में से 5 बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, इसमें 2 'डक' भी शामिल हैं. 

एशिया कप स्क्वाड में शामिल भारतीय प्लेयर्स

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget