एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: सेमीफाइनल से कम नहीं है पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका का यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है. इस मैच की विजेता टीम 17 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी.

Pakistan vs Sri Lanka Match Preview: 2023 एशिया कप में गुरुवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम 17 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी. ऐसे में पाकिस्तान और श्रीलंका का यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं माना जा रहा है. 

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के दो-दो अंक हैं और इस तरह से गुरुवार को होने वाला मैच एक तरह से नॉकआउट मैच बन गया है, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम 17 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी. 

पाकिस्तान की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है और पूरी संभावना है कि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. पाकिस्तान ने इन दोनों खिलाड़ियों के बैकअप के रूप में शाहनवाज दहानी और जमान खान को टीम से जोड़ा है. 22 साल के जमान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.

पाकिस्तान की चिंता सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों को लेकर ही नहीं है. उसके बल्लेबाज भी अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पाकिस्तान ने मुल्तान में एशिया कप के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ छह विकेट पर 342 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने के लिए जूझते रहे. 

बल्लेबाजी में पाकिस्तान की टीम काफी हद तक दोनों सलामी बल्लेबाजों फखर जमान और इमाम-उल-हक और कप्तान बाबर आजम पर निर्भर है. अगर उसे श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा. इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ शतक जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी काबिलियत का अच्छा नमूना पेश किया था, लेकिन उन्हें मजबूत टीमों के खिलाफ अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है. 

श्रीलंका एक ऐसी ही मजबूत टीम है जो पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को हराने और भारत को कड़ी चुनौती पेश करने के बाद श्रीलंका ने दिखा दिया है कि अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है. 

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो...

अगर पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो फिर बिना मैच खेले ही श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. दरअसल, पाकिस्तान का नेट रन रेट काफी खराब है. ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में श्रीलंका फाइनल में प्रवेश कर जाएगा. सुपर-4 के दो मैच खेलने के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट -1.892 है. वहीं श्रीलंका का नेट रन रेट -0.200 है. 

इस मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे

बता दें कि इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच नहीं होता है तो फिर इसका फायदा दसुन शनाका की टीम को मिलेगा. मैच रद्द होने की स्थिति में 17 सितंबर को श्रीलंका की टीम भारत से फाइनल मुकाबला खेलेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget