एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मुकाबला! पढ़ें किस मैदान पर होगा मैच

India vs Pakistan: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जा सकता है. इस मुकाबले का आयोजन श्रीलंका के कैंडी में हो सकता है.

India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही टीमें श्रीलंका के कैंडी में भिड़ेंगी. एशिया कप 2023 के शेड्यूल की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल में होगा. टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आगाज 31 अगस्त से होगा.  

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच कैंडी में 2 सितंबर को मैच खेला जाएगा. एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान में खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा. बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 3 सितंबर को लाहौर में मैच खेला जाएगा. इसके बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 5 सितंबर को मुकाबला होगा. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे. मैचों की शुरुआत भारत के टाइम के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से होगी. टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है. ग्रुप ए और बी की टॉप चार टीमों को सुपर फोर स्टेज में जगह मिलेगी. इसके बाद सुपर फोर की टॉप दो टीमों को फाइनल में जगह मिलेगी. 

गौरतलब है कि टीम इंडिया का एशिया कप में अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारतीय टीम 7 बार चैंपियन रही है. वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है. भारत ने आखिरी बार 2018 में जीत दर्ज की थी. इससे पहले 2016 में भी खिताब पर कब्जा किया था. एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीता था. अगर पाकिस्तान की बात करें तो वह 2 बार चैंपियन रहा है. उसने 2000 और 2012 में खिताब जीता था. 

यह भी पढ़ें : Test Cricket: इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान ने भी बदल लिया टेस्ट खेलने का तरीका, इंडिया की अप्रोच पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget