एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए ये होगी परफेक्ट ड्रीम-11, इन्हें बनाएं कप्तान

Asia Cup 2022: एशिया कप में आज शाम 7.30 बजे भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs PAK Dream11: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज शाम एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें दुबई के मैदान में ही फिर से टकराएंगी. पिछले रविवार इसी मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों को ऐसा ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

दोनों टीमों में इस बार कुछ फेरबदल देखने को मिलेगा. भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा और आवेश खान नहीं होंगे. वहीं, पाकिस्तान को शहनवाज दहानी की कमी खलेगी. हालांकि इसके बावजूद दोनों टीमों के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छे विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में फैंटेसी गेम खेलने वालों के लिए परफेक्ट ग्यारह खिलाड़ी कौन हो सकते हैं, यहां पढ़ें...

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के वर्तमान फॉर्म को देखें तो टॉप ऑर्डर में पाकिस्तान के पास बेहतर खिलाड़ी नजर आते हैं. मोहम्मद रिजवान और फखर जमान अपने पिछले मैच में अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. बाबर आजम अब तक जरूर एशिया कप में रंग नहीं बिखेर पाए हैं. लेकिन भारत के खिलाफ वह आज चल सकते हैं. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाजों को जगह देना बेहतर होगा. सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक फैंटेसी खेलने वालों को अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं. ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या का नाम सबसे पहले आएगा. इन्हें आज के मैच में ड्रीम-11 कप्तान भी चुन सकते हैं. स्पिनर्स में पाकिस्तान से शादाब खान और भारत से युजवेंद्र चहल सबसे उम्दा रह सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजों में नसीम शाह, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप को लिया जा सकता है.

ये होगी परफेक्ट ड्रीम: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शादाब खान, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, नसीम शाह, अर्शदीप सिंह.

कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला शाम 7.30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. डीडी फ्री डिश कनेक्शन वाले डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच देख सकते हैं. इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकता है.

यह भी पढ़ें...

US Open 2022: हो गया सेरेना का फेयरवेल मैच! मुकाबले के बाद कुछ यूं इमोशनल हो गईं टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी 

ZIM vs AUS 3rd ODI: जिम्बाब्वे की यादगार जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी की सरजमीं पर हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद की बॉलिंग, एमएस धोनी नहीं खेल रहे; जानें प्लेइंग इलेवन कितनी बदली
चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद की बॉलिंग, एमएस धोनी नहीं खेल रहे; जानें प्लेइंग इलेवन कितनी बदली
9वीं फिफ्टी ठोक केएल राहुल ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1
9वीं फिफ्टी ठोक केएल राहुल ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget