एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला, हारने वाली टीम एशिया कप से होगी बाहर

SL vs BAN: एशिया कप में आज बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

BAN vs SL: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में आज बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में एक-एक मुकाबला हार चुकी हैं. ऐसे में आज का मुकाबला इनके लिए 'करो या मरो' का होगा. जो टीम मैच जीतेगी, वह सुपर-4 में होगी और जिसे हार मिलेगी, उसके लिए यह एशिया कप का आखिरी मैच साबित होगा. 

एशिया कप 2022 के ग्रुप-बी में बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान मौजूद है. अफगान टीम ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकार सुपर-4 में जगह पहले ही तय कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ उसने एकतरफा जीत दर्ज की थी, जबकि बांग्लादेश से उसे अच्छी टक्कर मिली थी.

बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही टीमें इस वक्त काफी कमजोर हैं. दोनों ही टीमों का हालिया रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है. बांग्लादेश ने जहां अपने पिछले 16 टी20 मैचों में से 14 में हार झेली है, वहीं श्रीलंका ने अपने पिछले 14 टी20 मुकाबलों में से 10 गंवाए हैं. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. इनमें श्रीलंका ने 8 जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के हिस्से 4 जीत आई है. लेकिन इन दोनों टीमों के बीच पिछले 3 मुकाबलों को देखा जाए तो यहां बांग्लादेश के हिस्से 2 जीत आई है, जबकि श्रीलंका ने एक ही मुकाबला जीता है.

पिच और वेदर रिपोर्ट
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. यहां हाल ही में उपयोग की गई पिच पर ही मैच होना है. ऐसे में विकेट से स्पिनर्स को मदद मिलने के आसार ज्यादा होंगे. दुबई में बाद में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां हमेशा पहले गेंदबाजी चुनती है. मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामूल हक़, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ होसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, साबिर रहमान, महदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नासुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान. 

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, चरित असालंका, भानुका राजपक्षा, धनुष्का गुनाथिलाका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, महीष तीक्षणा, मथिषा पाथिराना, दिलशान मादुशंका.

यह भी पढ़ें...

David Warner ने फिर जीता भारतीय फैंस का दिल, गणेश चतुर्थी पर शेयर की यह स्पेशल पोस्ट 

T20I Rankings: ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने हार्दिक पांड्या को दिलाया नया मुकाम, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget