एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप टीम में अश्विन की एंट्री तय, लेकिन अक्षर पटेल नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर की होगी छुट्टी

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया जाएगा. इस बदलाव का एलान 28 सितंबर को होगा.

भारत में अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव होगा. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद अब आर अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिलेगी. पहले माना जा रहा था कि आर अश्विन चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेंगे. लेकिन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर के फिट होने की स्थिति में भी अश्विन को टीम के साथ जोड़ा जाएगा. ऐसी स्थिति में शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

आईसीसी की गाइडलाइन्स के मुताबिक वर्ल्ड कप की टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फिलहाल अश्विन और सुंदर में से किसी एक को शामिल करने पर कंफ्यूजन में है. इन दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मौका दिया गया है. वनडे सीरीज में परफॉर्मेंस के आधार पर ही वर्ल्ड कप टीम में बदलाव होगा.

अश्विन का दावा है मजबूत

सुंदर की बजाए हालांकि अश्विन का दावा मजबूत नज़र आता है. अश्विन इस समय टेस्ट क्रिकेट में भारत के नंबर एक गेंदबाज हैं. टी20 फॉर्मेट में भी अश्विन कसी हुई गेंदबाजी करते हैं. अश्विन को टीम में लेने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि वो एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं और विकेट नहीं ले पाने की स्थिति में भी रनों पर लगाम लगाए रखने की कला को बेहतर तरीके से जानते हैं. इतना ही नहीं अश्विन जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं.

अश्विन को कप्तान रोहित शर्मा का साथ भी मिल रहा है. एशिया कप के तुरंत बाद रोहित शर्मा ने अश्विन की टीम में एंट्री के संकेत दिए. रोहित शर्मा का मानना है कि अश्विन के पास जो अनुभव है वो टीम इंडिया के काफी काम आने वाला है. रोहित शर्मा ने यह भी साफ कर दिया था कि अश्विन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget