एक्सप्लोरर

विदेश के लिए भारत को चाहिए 5-6 गेंदबाज: आशीष नेहरा

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारत को 2018 में प्रस्तावित विदेशी दौरों के लिए पांच-छह तेज गेंदबाजों की दरकार है. नेहरा ने दो नवम्बर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के रूप में अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

कोलकाता: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारत को 2018 में प्रस्तावित विदेशी दौरों के लिए पांच-छह तेज गेंदबाजों की दरकार है. नेहरा ने दो नवम्बर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के रूप में अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

नेहरा ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, "ईशांत शर्मा बाहर बैठे हुए हैं. जसप्रीत बुमराह भी बाहर हैं. हमारे पास चार, पांच, छह तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल है. हमें आने वाले माह में जिस तरह की क्रिकेट खेलनी है, उसे देखते हुए हमें टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ दो अन्य प्रारूपों में पांच-छह गेंदबाजों की जरूरत है."

अगले साल जनवरी में भारत को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है. इस दौरे पर भारत तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा.

इसके बाद भारतीय टीम नवंबर-जनवरी-2019 में आस्ट्रेलिया के दौर पर होगी.

नेहरा ने कहा कि कोलकाता की हरी विकेट मौसम के कारण चर्चा में हैं जिसमें बारिश रूक-रूक कर बाधा बन रही है.

पहले दिन गुरुवार को सिर्फ एक घंटे का खेल ही हो सका. वहीं दूसरे दिन समय से पहले भोजनकाल की घोषणा कर दी गई.

नेहरा ने कहा, "विकेट अच्छी है, लेकिन यह बारिश के कारण है कि इसमें नमी है. इसके अलावा एक-दो ओवर बाद यह अच्छी विकेट हो जाएगी."

नेहरा ने कहा, "विकेट में सीम, स्विंग और उछाल सभी हैं लेकिन वो बारिश की वजह से. हां मैंने इतनी घांस वाली विकेट भारत में नहीं देखी, इससे पहले शायद डेल स्टेन ने हैदराबाद या नागपुर में पांच-छह विकेट लिए थे और उस विकेट पर काफी घांस थी. गेंदबाज को खुद नहीं पता होता कि गेंद किस तरह से आनी है, तो बल्लेबाज को कैसे पता होगा?"

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "आप हाथ देखकर के जरिए कुछ भी नहीं पकड़ सकते. जैसा आपने विराट को आउट होते हुए देखा, लकमल ने आउटस्विंग डाली लेकिन गेंद पड़ने के बाद अंदर आ गई. इसलिए गेंदबाजों के लिए भी यह विकेट काफी मुश्किल सी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget