एक्सप्लोरर

विश्व कप की टीम में ऋषभ पंत को शामिल करने के लिए आशीष नेहरा ने बताए चार बड़े कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आषीश नेहरा का मानना है कि विश्व कप की टीम में ऋषभ पंत को एक्स फैक्टर के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि विश्व कप 2019 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. नेहरा ने कहा है कि पंत फिनिशर के साथ-साथ बैकअप ओपनर बल्लेबाज तौर वह विश्व कप टीम में जगह बनाने के हकदार हैं.

सोनेट क्लब के साथ जुड़ने के बाद से दिल्ली और इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत की प्रदर्शन पर नजर रखने वाले नेहरा ने इस युवा खिलाड़ी को विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के पांच कारण बताए.

नेहरा ने कहा, ‘‘एक टीम में हमेशा योगदान देने वाले खिलाड़ी होते हैं लेकिन विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में आपको एक्स फेक्टर वाले खिलाड़ियों की जरूरत होती है. ऋषभ पंत सिर्फ योगदान देने वाला खिलाड़ी नहीं है बल्कि वह मैच विजेता है जिसे विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए.’’

विश्व कप 2011 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे नेहरा का मानना है कि पंत को चुनने के तीन से चार खास कारण है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखो तो शिखर (धवन) के अलावा टॉप सात में बायें हाथ का कोई और बल्लेबाज नहीं है. दायें और बायें हाथ के संयोजन के साथ आपको विविधता की जरूरत होती है जहां ऋषभ फिट बैठता है.’’

21 साल का पंत बायें हाथ का बल्लेबाज है और इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज में शतक जड़ चुका है.

साउथ अफ्रीका में 2003 में विश्व कप फाइनल में खेलने वाले नेहरा ने कहा, ‘‘दूसरी बात, ऋषभ पहले से सातवें नंबर तक किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और विराट (कोहली) भी और टीम मैनेजमेंट उसका इस्तेमाल लचीलेपन के लिए कर सकता है.’’

नेहरा ने जो तीसरा कारण बताया वह यह है कि पंत शुरुआत से ही आसानी से छक्के मारने में सक्षम है. इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि निडर रवैया दबाव के हालात में फायदेमंद साबित होता है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बिना किसी मशक्कत के छक्के मारने का सवाल है तो ऋषभ बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता के कारण सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे है. भारत को विश्व कप में इसकी जरूरत पड़ेगी.’’

नेहरा का साथ ही मानना है कि पंत ने अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता दिखाई है.

उन्होंने कहा, ‘‘बिना किसी को अपमानित किए, इस टीम में तीन स्पष्ट मैच विजेता हैं और वे विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं. मेरी नजर में चौथा मैच विजेता ऋषभ पंत होने वाला है.’’

नेहरा ने कहा, ‘‘अंबाती रायुडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वे सभी एक जैसे हैं. आपको एक्स फेक्टर की जरूरत होती है जो इस लड़के के पास है.’’

यह पूछने पर कि क्या कार्तिक जैसे अनुभवी फिनिशर की पंत के लिए अनदेखी की जा सकती है, नेहरा ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम में जगह बना सकते हैं.

नेहरा ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा, ऋषभ आपका तीसरा सलामी बल्लेबाज हो सकता है इसलिए कार्तिक मध्यक्रम में खेल सकता है.’’

15 सदस्यीय टीम में तीन विकेटकीपरों को शामिल करने के सवाल पर नेहरा ने कहा कि पंत और कार्तिक को दूसरे और तीसरे विकेटकीपर के रूप में देखना गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget