एक्सप्लोरर

Ashes 1st Test, ENG vs AUS Day 3: 34 रनों की बढ़त लेकर ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए हैं, जिससे उसे कुल 34 रनों की बढ़त मिली है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है. हालांकि अब भी स्टीव स्मिथ और ट्रेविड हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए हैं. जिसकी मदद से पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 34 रनों की बढ़त ले ली है. दिन का खेल खत्म होने तक स्टीवन स्मिथ 46 और ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. स्मिथ ने पहली पारी में भी शतक जमा आस्ट्रेलिया को 284 का स्कोर दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाते हुए 90 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी जिसे आस्ट्रेलिया ने उतार दिया. पहली पारी की तरह आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत देने में विफल रही. डेविड वार्नर (8) और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 27 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे. स्मिथ और ख्वाजा ने फिर टीम को संभालने की कोशिश की. 48 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाने वाले ख्वाजा को बेन स्टोक्स ने 75 के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया. फिर स्मिथ और हेड ने आस्ट्रेलिया को दिन का खेल खत्म होने तक चौथा झटका नहीं लगने दिया. दोनों के बीच अभी तक 49 रन जोड़ लिए हैं. स्मिथ ने अभी तक 61 गेंदें खेलीं हैं और तीन चौके लगाए हैं. हेड ने 39 गेंदों का सामना किया है और दो चौके मारे हैं. इससे पहले, इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 267 के स्कोर के साथ की थी. दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज बेन स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट खोया. स्टोक्स ने 96 गेंदों पर 50 रन बनाए. स्टोक्स के साथ नाबाद लौटने वाले रोरी बर्न्‍स तीसरे दिन अपने खाते में आठ रन जोड़ पवेलियन लौट लिए. बर्न्‍स ने 312 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 133 रनों की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो (8) और मोइन अली (0) के जल्दी आउट हो जाने के कारण इंग्लैंड पर संकट था लेकिन क्रिस वोक्स (नाबाद 37) और स्टुअर्ट ब्रॉड (29) ने नौवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला. पैट कमिंस ने ब्रॉड को अपना शिकार बनाया. नाथन लॉयन ने जेम्स एंडरसन (3) को आउट कर आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. आस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और लॉयन ने तीन-तीन विकेट लिए. जेम्स पैटिनसन, पीटर सीडल ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget