एक्सप्लोरर

Ashes 5th Test, Day 3 ENG vs AUS: डेनली, स्टोक्स और बटलर की मदद से इंग्लैंड की बढ़त 382 रन

एशेज़ सीरीज़ के अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड ने जोए डेनले (94), बेन स्टोक्स (67) और जोस बटलर की अहम पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 382 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन जोए डेनले (94), बेन स्टोक्स (67) और जोस बटलर की अहम पारियों की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 382 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. जबकि उसके 2 विकेट अभी भी बाकी हैं. द ओवल मैदान पर खेले जा रहे अहम मुकाबले में तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 313 रन बना लिए थे. पहली पारी में 294 रन बनाने वाली मेजबान इंग्लैंड की टीम ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रनों पर ढेर कर दिया था. इंग्लैंड दूसरी पारी में 69 रनों के साथ उतरी थी. इंग्लैंड ने चायकाल के बाद दो विकेट पर 193 रन से आगे खेलना शुरू किया. डेलने ने 82 और स्टोक्स ने अपनी पारी को 57 रन से आगे बढ़ाया. दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली मेजबान टीम चायकाल के बाद लड़खड़ा गई और उसने 120 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड को तीसरे सत्र के शुरू होते ही स्टोक्स को 214 के स्कोर पर खो दिया. स्टोक्स ने 115 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने अपने करियर का 19वां अर्धशतक जमाया और डेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स के आउट होने के बाद डेनले भी आउट होकर करियर के अपने पहले शतक से चूक गए. उन्होंने 206 गेंदों की शानदार पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. डेनले ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. स्टोक्स और डेनले के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने 249 के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (14), 279 के स्कोर पर सैम कुरेन (17), 305 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (6) और इसी स्कोर पर जोस बटलर (47) के रूप में अपना आठवां विकेट खोया. बटलर ने 63 गेंदों पर छह चौके लगाए. जोफरा आर्चर छह गेंदों पर तीन और जैक लीच 17 गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे. आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लॉयन ने अब तक तीन, पीटर सिडल और मिशेल मार्श ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने एक विकेट अपने नाम किया है. इससे पहले, इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के नौ रनों के साथ की. सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और जोए डेनले ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़ इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दी. बर्न्‍स 20 रन के निजी स्कोर पर नाथन लॉयन की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों लपके गए. लॉयन ने ही कप्तान जोए रूट को भी आउट किया. ऑफ स्पिनर की एक गेंद रूट के बल्ले का बाहर किनारा लेकर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के हाथों में जा समाई. रूट ने 21 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget