एक्सप्लोरर

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे उस्मान ख्वाजा, लेकिन नहीं लौटना पड़ा पवेलियन, जानिए क्यों

England vs Australia, 1st Test: पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया था. हालांकि वह नो-बॉल थी, जिस कारण ख्वाजा को पवेलियन नहीं लौटना पड़ा.

Stuart Broad No-Ball Wicket Usman Khawaja Video: बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. अब तक दो दिन का खेल हो चुका है और मैच इस वक्त बराबरी पर है. पहले दिन जहां इंग्लैंड ने 393 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की, वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 311 रन बना लिए. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया. वह 126 पर नाबाद हैं. हालांकि, दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया था, लेकिन वह नो बॉल निकली, जिस कारण उन्हें पवेलियन नहीं लौटना पड़ा. ख्वाजा जब बोल्ड हुए तो वह 112 रन पर थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

ऐसा रहा अब तक पहले टेस्ट का हाल

पहले दिन जहां इंग्लैंड ने जो रूट (नाबाद 118) के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट के 14 रन बना लिए थे. इसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेविड वॉर्नर 09 और मार्नस लाबुशेन खाता खोले बिना ही आउट हो गए. दोनों को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया.

29 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 16 के निजी स्कोर पर स्मिथ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. स्मिथ को बेन स्टोक्स ने आउट किया. एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 67 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने सिर्फ 63 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए. 

एक तरफ से विकेट गिरते रहे, लेकिन उस्मान ख्वाजा डटे रहे. हेड के बाद कैमरून ग्रीन ने 38 रन बनाए. इसके बाद एलेक्स कैरी और ख्वाजा के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई. इस बीच ख्वाजा ने टेस्ट करियर का अपना 15वां शतक जड़ा. वह 126 पर नाबाद हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकल चुके हैं. वहीं कैरी 52 पर नाबाद हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget