एक्सप्लोरर

Ashes Series 2023: फेस मास्क पहन इंग्लिश फैंस ने उड़ाया स्टीव स्मिथ का मजाक, तस्वीरें हुई वायरल

ENG vs AUS: हेडिंग्ले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 3 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-1 से शानदार वापसी की है. मैच के दौरान दर्शकों ने भी अपनी टीम का समर्थन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

England Fans Mock Steve Smith In Headingley Test: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच को 3 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-1 से वापसी की है. मैच की चौथी पारी में 251 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक के 75 रनों की मदद से इस टारगेट को 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मैच के चौथे दिन स्टेडियम में इंग्लिश फैंस का जोश लगातार शानदार देखने को मिला. इसी दौरान कुछ फैंस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का अलग तरह से मजाक उड़ाते हुए भी दिखाई दिए.

तीसरे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय इंग्लैंड की टीम ने 230 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद क्रिस वोक्स और मार्क वुड की जोड़ी ने 8वें विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में रोमांचक जीत दिलाने का काम किया.

इस मुकाबले में जीत के बाद स्टैंड में बैठे इंग्लैंड टीम के फैंस काफी खुश दिखाई दिए. वहीं इसी बीच कुछ फैंस स्टीव स्मिथ का रोते हुए फेस मास्क पहने दिखे. इस मास्क में स्मिथ की जो फोटो है वह साल 2018 की है जब वह सैंडपेपर घटना के बाद प्रेस वार्ता के दौरान रोने लगे थे.

अपने 100वें टेस्ट में स्मिथ बल्ले से नहीं दिखा सके कुछ खास प्रदर्शन

स्टीव स्मिथ के लिए हेडिंग्ले टेस्ट उनके करियर के लिए काफी खास था क्योंकि वह 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरे थे. इस मुकाबले में सभी को स्मिथ से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस मामले में सभी को निराश किया. स्मिथ इस मैच की पहली पारी में 22 जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. दोनों टीमों को अब चौथे टेस्ट मैच से पहले 9 दिनों का ब्रेक मिला है, जिसके बाद 19 जुलाई से सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

Photos: पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ ने वाइफ के साथ शेयर की फोटो, निकाह के बाद हुई दुल्हन की विदाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget