एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ की वापसी से बढ़ेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की परेशानी: रिकी पोंटिंग

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कहा है कि स्टीव स्मिथ की टीम में वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट को अंतिम-11 चुनने में परेशानी हो सकती है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी के कारण टीम प्रबंधन को अंतिम-11 चुनने में माथापच्ची करनी होगी. स्मिथ तीसरे मैच में नहीं खेले थे और उनके स्थान पर मार्नस लाबुशेन को मौका मिला था जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया और दोनों पारियों में अर्द्धशतक जमाए. स्मिथ को दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद कान के नीचे गर्दन पर लग गई थी. इसी कारण वह तीसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को गुरुवार से डर्बीशायर के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच खेलना है और इस मैच में वह अपनी दुविधा का समाधान निकालने की कोशिश में होगी.

पोंटिंग ने कहा है कि लाबुशेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए उनका टीम में स्थान पक्का है. ऐसे में ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस या उस्मान ख्वाजा पर गाज गिर सकती है.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोटिंग के हवाले से लिखा है, "मैं जानता हूं कि हैरिस अगर बाहर जाते हैं तो सही नहीं होगा क्योंकि वह अभी तक इस सीरीज में सिर्फ एक मैच ही खेले हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट वार्नर के साथ उस्मान ख्वाजा को पारी की शुरुआत करने भेज सकता है और लाबुशेन नंबर-3 तथा स्मिथ नंबर-4 पर आ सकते हैं."

पूर्व कप्तान ने कहा, "लाबुशेन नई गेंद के साथ अच्छा खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि ख्वाजा या हैरिस में से किसी एक को जाना होगा या फिर टीम मैनेजमेंट निचले क्रम में से मैथ्यू वेड को बाहर बैठा सकता है. वेड ने हालांकि एजबेस्टन में दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया था. मुझे नहीं पता कि सही क्या होगा."

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट चार सितंबर से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget