एक्सप्लोरर

कुक की बल्लेबाजी पर पीटरसन का हमला, कहा- खत्म हो गया है करियर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का कहना है कि एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी खराब रही है. इसके साथ ही पीटरसन ने इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज एलस्टर कुक के करियर पर भी सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का कहना है कि एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी खराब रही है. इसके साथ ही पीटरसन ने इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज एलस्टर कुक के करियर पर भी सवाल उठाए हैं.

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पीटरसन की यह टिप्पणी सामने आई है. उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की है.

पीटरसन ने कहा, "पिछले दो टेस्ट मैचों में जिस प्रकार का प्रदर्शन हुआ है, उससे यह जाहिर होता है कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 5-0 से मात खा सकती है. टीम को पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत करनी होगी." कुक यहां अपना 15वां टेस्ट खेलने उतरेंगे.

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के लिए कुक पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे वह निभा नहीं पाए. इसके अलावा, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे, डेविड मलान ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जोए रूट भी बड़ा स्कोर नहीं कर पाए."

पीटरसन ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि कुक की भी अधिक रुचि नहीं है. जिस प्रकार से वह पिच पर जाते हैं और आउट होते हैं, उनके शरीर की चाल-ढाल से पता चलता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर अब उनका करियर समाप्त हो गया है."

पीटरसन ने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी अच्छी नहीं है. इसलिए, मुझे लगता है कि दोनों टीमों की स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में अगर इंग्लैंड पर्थ में खेले जाने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वह जीत जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget