एक्सप्लोरर

ASHES: खराब शुरुआत के बाद स्मिथ ने संभाली ऑस्ट्रेलियाई पारी

इंग्लैंड की टीम तीसरे एशेज टेस्ट में मिली लय को कायम नहीं रख सकी और स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटकों से उबारा.

पर्थ: इंग्लैंड की टीम तीसरे एशेज टेस्ट में मिली लय को कायम नहीं रख सकी और स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटकों से उबारा.

इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टा और डेविड मलान की रिकॉर्ड दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर पहली पारी में 403 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 203 रन बना लिए थे. स्मिथ 92 और शॉन मार्श सात रन बनाकर खेल रहे थे और अभी भी ऑस्ट्रेलिया 200 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट बाकी है.

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले मार्श को आउट करने का मौका गंवा दिया जब गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट लेग पर मार्क स्टोनमैन के पैर पर लगी और रिबाउंड पर भी वह कैच नहीं लपक सके.

इससे पहले इंग्लैंड ने एक समय चार विकेट पर 368 रन बना लिए थे जब मलान और बेयरस्टा खेल रहे थे लेकिन आखिरी छह विकेट उसने 35 रन के भीतर गंवा दिये.

अपना दूसरा मैच खेल रहे क्रिस ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर ( 22 ) और कैमरन बेनक्रोफ्ट ( 25 ) को आउट करके इंग्लैंड का शिकंजा कसने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर स्मिथ ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए 124 रन जोड़े. अपनी 122 गेंद की पारी में स्मिथ ने 14 चौके और एक छक्का लगाया. ख्वाजा 50 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.

इससे पहले मलान और बेयरस्टा के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने आखिरी छह विकेट सिर्फ 35 रन के भीतर गंवा दिए.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे है और यहां जीतने पर एशेज अपने नाम कर सकती है हालांकि आखिरी दो दिन भारी बारिश का अनुमान है.

बेयरस्टा और मलान ने 237 रन की साझेदारी करके 1938 में एडी पेंटर और डेनिस काम्पटन का बनाया सबसे बड़ी एशेज साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा. मलान ने 140 और बेयरस्टा ने 119 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यौन शोषण का लगा था आरोप, RCB से हुए थे बाहर; अब करने जा रहे हैं क्रिकेट मैदान पर वापसी
यौन शोषण का लगा था आरोप, RCB से हुए थे बाहर; अब करने जा रहे हैं क्रिकेट मैदान पर वापसी
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
Hardik Pandya Trade IPL 2027: आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या किस टीम का होंगे हिस्सा? जान लीजिए
IPL 2027 में हार्दिक पांड्या किस टीम का होंगे हिस्सा? जान लीजिए
IPL में वैभव सूर्यवंशी के लिए 35 करोड़ रुपये, ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद सामने आई रेटिंग एडजस्टेड वैल्यू
IPL में वैभव सूर्यवंशी के लिए 35 करोड़ रुपये, ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद सामने आई रेटिंग एडजस्टेड वैल्यू

वीडियोज

Mumbai Rain Alert: रातभर की बारिश ने मुंबई को किया पानी-पानी, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां | breaking
Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर या हत्या? न्याय के लिए उमड़ा जनसैलाब! | Bihar | Bhojpur
Lucknow Fire Update: लखनऊ हादसे में 16 बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज! | Breaking | CM Yogi
Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के 'हाईटेक हथियार' ने बढ़ाई US की टेंशन! देखकर अमेरिकी पायलट की फटी रह गईं आंखें, किया चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के 'हाईटेक हथियार' ने बढ़ाई US की टेंशन! देखकर अमेरिकी पायलट की फटी रह गईं आंखें, किया चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ी वारदात, गेट बंद करने पर बढ़ा विवाद, शख्स की चाकू घोपकर हत्या
मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ी वारदात, गेट बंद करने पर बढ़ा विवाद, शख्स की चाकू घोपकर हत्या
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल? दादा शाम ने बताया
कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल?
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
BrahMos Missile Export: भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर इस तारीख को LDA चलाएगा बुलडोजर! जांच के दायरे में 19 कर्मचारी
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर इस तारीख को LDA चलाएगा बुलडोजर! जांच के दायरे में 19 कर्मचारी
कैसे वेस्टर्न यूपी के किसानों की पहली पसंद बन रही है मूंग, कम लागत में होता है तगड़ा मुनाफा
कैसे वेस्टर्न यूपी के किसानों की पहली पसंद बन रही है मूंग, कम लागत में होता है तगड़ा मुनाफा
Embed widget