एक्सप्लोरर

एशेज: मुकाबला हुआ ड्रॉ तो पिच पर भड़के स्मिथ और रूट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. पिछले 20 साल में ये दूसरा मौका है जब बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोई परिणाम नहीं आया. मैच के बराबरी पर छूटने के बाद दोनों टीम के कप्तानों ने निर्जीव मेलबर्न पिच की जमकर आलोचना की.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. पिछले 20 साल में ये दूसरा मौका है जब बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोई परिणाम नहीं आया. मैच के बराबरी पर छूटने के बाद दोनों टीम के कप्तानों ने निर्जीव मेलबर्न पिच की जमकर आलोचना की.

मेलबर्न क्रिकेट मैदान की पिच गेंदबाजों के लिए निराशाजनक साबित हुई जिसमें 1,081 रन जुटाये गये और पांच दिन में केवल 24 विकेट ही गिरे.

इस सपाट और निर्जीव पिच की काफी आलोचना हुई क्योंकि यह बॉक्सिंग डे एशेज जैसे बड़े टेस्ट के लायक नहीं थी.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने ड्रॉ मैच के अंतिम दिन नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें पिछले पांच दिन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और मैं कहूंगा कि अगर हम अगले दो दिन भी खेलेंगे तो शायद इसमें फिर भी कोई बदलाव नहीं होगा. ’’

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि पिच बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए सही नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी के तौर पर आपके सामने जो कुछ भी है, आप सिर्फ उसी पर ही प्रतिक्रिया दे सकते हो. ’’

इंग्लैंड के लिए परेशानी का सबब बने संकटमोचक स्मिथ
इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए एशेज सीरीज में सिरदर्द बने स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह हालात के अनुकूल ढलने पर मेहनत कर रहे हैं और इसका परिणाम उन्हें छह पारियों में 604 रन के रूप में मिला.

उन्होंने चौथे एशेज टेस्ट के आखिरी दिन शानदार शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाया.

स्मिथ ने कहा ,‘‘मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है लेकिन मुझे सच में लग रहा है कि अब मैं उम्दा खेल रहा हूं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं हर गेंदबाज के अनुरूप खुद को ढाल रहा हूं. मैं उनके हिसाब से अपनी रणनीति बना रहा हूं कि कैसे वे मुझे आउट करने के लिये योजना बनाते हैं. उम्मीद है कि आगे खेल और बेहतर होगा.’’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि क्रिकेट खेलते हुए आप कभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो सकते. मुझे बल्लेबाजी पसंद है और उम्मीद है कि सिडनी में भी यह लय कायम रहेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया
टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया
OMG! पिच पर टप्पा खा कर छक्के पर चली गई बाउंसर गेंद, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
OMG! पिच पर टप्पा खा कर छक्के पर चली गई बाउंसर गेंद, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget