एक्सप्लोरर

Premier League जीतने की रेस में सबसे आगे है आर्सेनल, आखिरी बार 19 साल पहले बना था चैंपियन

Arsenal: आर्सेनल ने आखिरी बार प्रीमियर लीग टाइटल 2004 में जीता था. लंबे अरसे बाद वह इस बार टाइटल रेस में सबसे आगे चल रहा है.

Arsenal in Premier League: आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने लंबे अरसे बाद प्रीमियर लीग टाइटल जीतने की उम्मीद जगाई है. एक-दो हफ्तों को छोड़ दिया जाए तो इस सीजन में वह शुरुआत से ही टॉप पर बरकरार रहा है. फिलहाल, इंग्लिश प्रीमियर लीग की पॉइंट्स टेबल में वह नंबर-1 पर काबिज़ है. वह नंबर-2 पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी से 2 अंक आगे है और उसके हाथ में एक अतिरिक्त मैच भी है.

आर्सेनल ने इस सीजन में अब तक 23 प्रीमियर लीग मैच खेले हैं. यहां उसे 17 में जीत मिली है, बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे हैं और 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. आर्सेनल के खाते में अभी 54 अंक है. यहां दूसरे नंबर पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी के 24 मैचों में 52 अंक है. मैनचेस्टर सिटी पिछले दो सीजन की चैंपियन है. पिछले 5 सीजन में चार बार इसी टीम ने टाइटल जीता है. फिलहाल मैनचेस्टर यूनाइटेड भी टाइटल रेस में शामिल है. यूनाइटेड ने 24 मैचों में 49 अंक जुटाए हैं.

आर्सेनल ने 19 साल पहले जीता था खिताब
इंग्लिश प्रीमियर लीग में पिछले कुछ सालों से मैनचेस्टर सिटी तो बैक टू बैक चैंपियन बन रही है लेकिन टाइटल रेस में शामिल आर्सेनल और मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रीमियर लीग चैंपियन बने लंबा अरसा बीत गया है. यूनाइटेड ने जहां 10 साल पहले यानी 2012-13 सीजन में यह खिताब अपने नाम किया था, वहीं आर्सेनल 19 साल पहले (2003-04) प्रीमियर लीग चैंपियन बना था. ऐसे में आर्सेनल के पास लंबे अरसे बाद अपनी सफलता दोहराने का अच्छा मौका है.

अभी बहुत दूर है मंज़िल
प्रीमियर लीग में 20 टीमें हिस्सा लेती हैं. हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ दो मैच खेलती है. ऐसे में इस लीग में कुल 38 मैच खेले जाते हैं. फिलहाल आर्सेनल को इस लीग में 15 मैच और खेलने बाकी हैं. यानी टाइटल अभी काफी दूर है. ऐसे में उसे अपने प्रदर्शन में निरतंरता बरकरार रखनी होगी. यह एक बड़ी चुनौती भी होगी क्योंकि हाल ही में आर्सेनल ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर सिटी से इस लीग के दो मैच हारे हैं. वैसे अपने पिछले मुकाबले में एस्टोन विला को एकतरफा शिकस्त देकर आर्सेनल ने फिर से लय में आने के संकेत दिए हैं.

यह भी पढ़ें...

Premier League: इस बार टाइटल रेस में शामिल है मैनचेस्टर यूनाइटेड, 10 साल पहले जीता था आखिरी खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget