एक्सप्लोरर

Arjun Tendulkar Century: सचिन की तरह अर्जुन ने किया रणजी में दमदार डेब्यू, राजस्थान के खिलाफ जड़ा शतक

Ranji Trophy 2022-23: इस सीज़न के रणजी के साथ-साथ अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपने फर्स्ट क्लास का सफर शुरू किया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पिता की तरह शतक जड़ दिया.

Ranji Trophy 2022-23: रणजी के 2022-23 के सीज़न की शुरुआत हो चुकी है. इस सीज़न में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया है. अर्जुन ने गोवा की ओर से अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास की शुरुआत हूबहू पिता सचिन तेंदुलकर की तरह की. राजस्थान के खिलाफ खेल रहे अपने डेब्यू मैच में ही अर्जुन ने शानदार शतक जड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू में गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था. 23 वर्षीय अर्जुन टीम में गेंदबाज़ी ऑलराउंड के रूप में खेलते हैं. लेकिन बॉलिंग से पहले उन्होंने बल्लेबाज़ी में कमाल कर दिया. 

डेब्यू में किया कारनामा

इस खबर को लिखे जाने तक अर्जुन 195 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 112 रन बना चुके हैं. उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए यह कारनामा अंजाम दिया. बल्लेबाज़ी में उन्होंने अपना जलवा बिखेर दिया है, अब गेंदबाज़ी में उनके उपर नज़रें टिकी रहेंगी. अर्जुन मुख्य रूप से एक गेंदबाज़ हैं. वो लेफ्ट ऑर्म मीडियम फास्ट बॉलर बॉलिंग कराते हैं. 

अब तक कैसा रहा करियर

अर्जुन ने अब तक अफने करियर में 7 लिस्ट-ए और 9 टी20 मैच खेले हैं. लिस्ट-ए के मैचों में उन्होंने गेंदबाज़ी कराते हुए 32.37 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं, बल्लेबाज़ी में उन्होंने 3 पारियों में 25 रन बनाए हैं. वहीं 9 टी20 मैचों में उन्होने गेंदबाज़ी कराते हुए 12 विकेट झटके हैं और बल्लेबाज़ी करते हुए पांच पारियों में महज़ 20 रन बनाए हैं. 

गौरतलब है कि उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदा गया था. हालांकि, उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस रणजी सीज़न में अच्छा परफॉर्म करके वो अगले साले होने वाले आईपीएल के लिए रास्ते खोल सकते हैं. उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के बल पर उन्हें आईपीएल में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: कोहली-रोहित की तरह नहीं है अब की युवा पीढ़ी, ब्रेड हॉग ने आईपीएल को जिम्मेदार ठहराते हुए दी प्रतिक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget